फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कमिश्नर ने जांची रामगढ़ताल जेट्टी पर योग की तैयारियां

रामगढ़ ताल पर िसखाएंगे योग

Sun, 22 Jul 2018 02:17 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Jul 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
कमिश्नर ने जांची रामगढ़ताल जेट्टी पर योग की तैयारियां
yoga for pregnant women
गोरखपुर। रामगढ़ताल स्थित जेट्टी पर प्रस्तावित योग एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां कमिश्नर अनिल कुमार ने बैठक कर जांची। जेट्टी पर सुबह योग और शाम को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन की योजना है। गुरू पूर्णिमा पर गोरखपुर आ रहे मुख्यमंत्री 27 जुलाई को इन कार्यक्रमों का शुभारंभ भी कर सकते हैं।
विज्ञापन


बैठक में कमिश्नर ने निर्देश दिया कि जेट्टी पर होने वाले कार्यक्रमों की साप्ताहिक रूपरेखा तैयारी की जाए तथा प्रत्येक सप्ताह कार्यक्रमों के लिए एक संबंधित कलाकार को नामित कर दिया जाए। कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को उनकी कलाओं के प्रदर्शन का पूरा मौका दिया जाए। उन्होंने नगर निगम और जलनिगम को रामगढ़ताल के किनारे साफ -सफ ाई, जलकुंभी हटाने और सफ ाई इंस्पेक्टर की नियमित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने सांस्कृतिक कलाकारों एवं योगाचार्यों की सूची भी मांगी है।
विज्ञापन


कमिश्नर ने रामगढ़ताल जेट्टी के आसपास शौचालय बनाने और मोबाइल शौचालय की व्यवस्था करने को भी कहा। बैठक में प्रभारी डीएम व सीडीओ अनुज सिंह , एसएसपी शलभ माथुर, जीडीए उपाध्यक्ष अमित सिंह बंसल कई विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed