{"_id":"5a12e0da4f1c1bee688bcb1f","slug":"121511186650-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडी हेल्थ ने कमियों पर दिलाया ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडी हेल्थ ने कमियों पर दिलाया ध्यान
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Mon, 20 Nov 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
doctor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडी हेल्थ डॉ. पुष्कर आनंद ने गोरखपुर मंडल के स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ सोमवार को बैठक की। इसमें उन्होंने मंडल के चारों जिलों के अफसरों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के तहत चल रहे कार्यों की जानकारी ली। जिन जिलों में योजना के क्रियान्वयन में कमियां दिखीं, वहां के अधिकारियों को उन्होंने सुधार लाने के निर्देश दिए। चेताया कि 23 नवंबर को लखनऊ में मंडलीय समीक्षा बैठक बुलाई गई है, अगर कमियां दूर न कीं तो कार्रवाई की गाज गिरनी तय है।
कार्यालय के सभागार में बैठक में सभी जिलों से सीएमओ, एनएचएम प्रोजेक्ट से जुड़े अफसरों, लिपिक और अस्पताल के प्रभारियों को बुलाया गया था। एडी हेल्थ ने बारी-बारी हर जिले के अफसरों से एनएचएम की योजनाओं की बाबत रिपोर्ट ली। मिशन इंद्रधनुष की प्रगति जांची। एडी हेल्थ ने बताया कि समीक्षा के दौरान थोड़ी कमियां सामने आईं। इन्हें दुरुस्त करने के लिए संबंधित अफसरों को निर्देश दिया गया है। साथ ही उन्हें बताया गया है कि अगर कमियां दूर नहीं हुईं तो शासन स्तर पर होने जा रही समीक्षा बैठक में संबंधित अफसरों को इसका खामियाजा खुद उठाना होगा।