{"_id":"59e790554f1c1bd7538b827e","slug":"121508347989-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीपावली नहीं मनाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीपावली नहीं मनाएंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
Wed, 18 Oct 2017 11:16 PM IST
sant kabir nagar
sant kabir nagar
Updated Wed, 18 Oct 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय पर बुधवार को भी धरना दिया।
- फोटो : अमर उजाला
संतकबीरनगर। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने परियोजना कार्यालय पर बुधवार को भी धरना दिया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष गायत्री देवी प्रदेश सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाया। कहा, जब तक मांगे पूरी नहीं होती है आंदोलन चलता रहेगा। इस बार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाएं दीपावली नहीं मनाएंगी। आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सुबह दस बजे से परियोजना कार्यालय पर धरने पर बैठ गईं। जिलाध्यक्ष सरोज सिंह ने कहा सरकार के वादा खिलाफी के कारण आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को धरना देने को मजबूर होना पड़ रहा है। सरकार जब तक राज्य कर्मचारी का दर्जा व मानदेय बढ़ोत्तरी नहीं करती है तब तक धरना जारी रहेगा। धरने का संचालन शहर अध्यक्ष आरती वर्मा ने किया। धरने में अशोक आर्य, उषा चौधरी, अशोक राय, रघुनाथ प्रसाद, शिव बचन विश्वकर्मा, वीरेंद्र चौधरी, तारा देवी, शोभा यादव, शारदा देवी, मिथिलेश, राजमति, विजय लक्ष्मी यादव, श्यामकली, सुनीता गौड़, महेश्वरी, इसरावती, शांति गुप्ता, सुमन देवी, आरती वर्मा, सरोज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।