{"_id":"59c3f34a4f1c1b28688b5c06","slug":"121506014026-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर : प्रतिशोध में किशोरी को अगवा कर रेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर : प्रतिशोध में किशोरी को अगवा कर रेप
Updated Thu, 21 Sep 2017 10:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी (सिद्धार्थनगर)। झगड़े के प्रतिशोध मेें किशोरी का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पांच दिन पूर्व अपहृत नाबालिग किशोरी को परिजनों की निशानदेही पर बांसी कोतवाली पुलिस ने गुरुवार को नामजद आरोपी के ससुराल से छुड़ाया। अपहरण के बाद से नाबालिग को यहां बंधक बनाकर रखा था। इस दौरान एक आरोपी ने दुष्कर्म भी किया। बरामदगी के समय किशोरी के हाथ-पांव रस्सी से बंधे मिले, मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।पीड़ित परिवार ने बताया कि 17 सितंबर को उसकी बहनों की मोहल्ले में ही रहने वाले एक व्यक्ति व उसके ससुराल वालों से कहासुनी हुई थी। शाम को उसकी 15 वर्षीय बहन शौच के लिए घर से निकली। उसके बाद से नहीं लौटी। घर वालों ने उसकी तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद झगड़े के चलते अपहरण का शक जाहिर करते हुए कोतवाली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी के ससुराल में छापा मारा। जहां एक कमरे में अनाज के बड़े ड्रम के पीछे नाबालिग मिली। उसके हाथ-पैर बंधे हुए थे व मुंह में कपड़ा ठूंसा था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि शौच जाते समय आरोपी जबरदस्ती उठा ले गए। हंसिया के बल पर एक आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस संबंध में एसएसआई हरिनारायण दीक्षित ने कहा कि तहरीर के आधार पर दो महिलाओं समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन