{"_id":"5978e8f04f1c1bd3548b45c6","slug":"121501096176-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदुआ गांव की महिलाओं की भूख हड़ताल जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदुआ गांव की महिलाओं की भूख हड़ताल जारी
Updated Thu, 27 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महराजगंज। लोहिया आवास के लिए मिठौरा ब्लाक के नदुआ गांव के लोगों की भूख हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। ग्रामीणों ने कहा कि 17 जुलाई से ही भूख हड़ताल जारी है। लेकिन आज तक प्रशासन ने सुध नहीं ली। बीते दिनों भूख हड़ताल पर बैठे तीन लोगों की हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया दिया गया है।
भूख हड़ताल कर रही महिलाओं ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो भूख हड़ताल करनी पड़ी। लोहिया आवास के लिए खाते में आए धन को वापस करा दिया गया। जबकि गांव के कुछ अपात्रों को आवास मिल गया है। भूख हड़ताल के समर्थन में भाकियू के जिला महासचिव नीरज कुमार मिश्र ने कहा कि पहले भूख हड़ताल पर बैठे लोगों की हालत बिगड़ने के कारण उन्हें जिला अस्पताल भर्ती कराया गया और महिलाएं भूख हड़ताल कर रही हैं लेकिन प्रशासन इनकी आवाज को दबाना चाह रहा है। जब तक मांगे पूरी नहीं होंगी, आंदोलन जारी रहेगा। इस अवसर पर चांद गुदी, कोइला, उर्मिला, अजोरा, जगदंबा, दुर्गावती के अलावा भाकियू के बाबूलाल, राजकिशोर, रमेश, चंद्रिका, नेवास, बालराम साहू, विक्रम चौहान, ओम प्रकाश, अभिषेक आदि मौजूद रहे।