फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नौ घंटे ठप रही पूरे जिले की बिजली

नौ घंटे ठप रही पूरे जिले की बिजली

Tue, 04 Jul 2017 10:07 PM IST
Updated Tue, 04 Jul 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
नौ घंटे ठप रही पूरे जिले की बिजली
सिद्धार्थनगर। बारिश के बीच बस्ती में 220 केवी उपकेंद्र में तकनीकी खराबी आने से मंगलवार को पूरे जिले की बिजली व्यवस्था ध्वस्त हो गई। सुबह करीब 10 बजे से गुल हुई बिजली पूरे दिन गायब रही। इससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। विभागीय कर्मचारी घंटों फाल्ट सुधारने में लगे रहे। उधर सांड़ी तिराहे के पास मुख्य सड़क पर हाईटेंशन तार गिरने से अफरा-तफरी मची रही। यहां काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

बारिश शुरू होने के कुछ ही देर बाद सुबह करीब 10 बजे बिजली आपूर्ति ठप हो गई। आपूर्ति बंद होने का कारण सांड़ी तिराहे के पास तार टूटना बताया गया। निर्माणाधीन नेशनल हाईवे के दोनों तरफ नाली किए जाने के दौरान विद्युत पोल के पास काफी गहरी खुदाई कर दी गई थी। मंगलवार की सुबह हुई मुसलाधार बारिश में पोल के आसपास की मिट्टी बह गई। इससे पोल लुढ़क कर 33 हजार वोल्ट के तार पर गिर गया, जिससे तार टूट गया। इससे आवागमन काफी देर तक बाधित रहा। सूचना पर पहुंचे विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने तार हटवाया। इसके बाद आवागमन शुरू हो पाया।
विज्ञापन

जैसे-तैसे यह खराबी दूर हुई तब तक बस्ती से आने वाली 220 केवी लाइन में फाल्ट के चलते पूरे जिले की बिजली बंद हो गई थी। नगर समेत बांसी, जोगिया, बर्डपुर, शोहरतगढ़, बढ़नी सहित अन्य क्षेत्रों में बिजली न मिलने से लोग बेहाल रहे। जेई विनय कुमार ने बताया कि बस्ती में 132 केवी उपकेंद्र में तकनीकी खराबी से आपूर्ति प्रभावित हुई थी। उधर, एक्सईएन घनश्याम मिश्र ने बताया कि तार टूटने की वजह से आपूर्ति ठप हो गई थी। इसी दौरान बस्ती में भी 220 केवी लाइन में खराबी आ गई। फाल्ट ढूंढने में काफी वक्त लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed