{"_id":"5735e1d84f1c1bb36b919887","slug":"11th-gorakhpur-film-festival-will-start-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"11वें गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल का आज होगा आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11वें गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल का आज होगा आगाज
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Fri, 13 May 2016 08:12 PM IST
विज्ञापन
फिल्म्ा फेस्टिवल का लोगो
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर फिल्म सोसाइटी और जन संस्कृति मंच के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिरोध का सिनेमा अभियान के तहत शनिवार से दो दिवसीय 11वें गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल का आगाज होने जा रहा है। शहर के सिविल लाइंस स्थित गोकुल अतिथि भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत प्रतिरोध की धुन से होगी। इसमें चार म्यूजिक वीडियो का प्रदर्शन किया जाएगा।
गोरखपुर फिल्म सोसायटी के समन्वयक मनोज कुमार सिंह के अनुसार गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल की शुरुआत 2006 से हुई थी। तब से यह अभियान अपने 56 अध्याय पूरे कर चुका है। उन्होंने बताया कि उद्घाटन सत्र और म्यूजिक वीडियो के प्रदर्शन के बाद मराठी फीचर फिल्म ‘कोर्ट’ का प्रदर्शन होगा। उसके बाद डाक्यूमेंट्री ‘आई एम नागेश्वर राव स्टार’ और ‘माई बॉडी माई वेपन’ प्रदर्शित की जाएगी।
पहले ही दिन शाम चार बजे सुप्रसिद्ध बुद्धिजीवी एवं गोरखपुर फिल्म फेस्टिवल के आयोजन समिति के अध्यक्ष रहे रामकृष्ण मणि त्रिपाठी की स्मृति में प्रतिष्ठित कवि एवं हैदराबाद इंटरनेशल इंस्टीट्यूट आफ इन्फार्मेशन टेक्नोलॉजी में प्रोफेसर लाल्टू का व्याख्यान होगा। पहले दिन के आयोजन का समापन फिल्मकार राहुल राय की डाक्यूमेंट्री ‘फैक्ट्री’ से होगा, जो मारुति फैक्ट्री के कामगारों के संघर्ष के जरिए नई आर्थिक नीति और कामगारों के हालात को सामने लाती है।
विज्ञापन
उन्होेंने बताया कि फिल्म फेस्टिवल को रोहित वमुला की याद में समर्पित किया गया है। पूरे फेस्टिवल के दौरान सात डाक्यूमेंट्री, एक फीचर फिल्म और चार म्यूजिक वीडियो प्रदर्शित किया जाएगा। मनोज सिंह ने बताया कि फेस्टिवल में फिल्मकार राहुल राय, तरुण मिश्र और पुष्पा रावत भाग ले रहे हैं। इसके अलावा युवा कवि मृत्युंजय, समकालीन जनमत के संपादक सुधीर सुमन, केके पांडेय सहित कई लेखक और साहित्यकार महोत्सव में हिस्सा लेने आ रहे हैं।
फेस्टिवल में आज के कार्यक्रम

- दोपहर 12 बजे : उद्घाटन सत्र
- दोपहर 12.30 बजे : चार म्यूजिक वीडियो का प्रदर्शन
- दोपहर एक बजे : मराठी फीचर फिल्म ‘कोर्ट’ का प्रदर्शन
- शाम 3.20 बजे : डाक्यूमेंट्री ‘आई एम नागेश्वर राव स्टार’ का प्रदर्शन
- शाम 3.40 बजे : डाक्यूमेंट्री ‘माई बाडी माई वेपन’ का प्रदर्शन
- शाम चार बजे : प्रो. लाल्टू द्वारा रामकृष्ण मणि स्मृति व्याख्यान
- शाम पांच बजे : डाक्यूमेंट्री ‘द फैक्ट्री’ का प्रदर्शन व फिल्मकार से बातचीत