फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   deputy cm

बुआ-भतीजा के 15 साल पर बीजेपी के 22 महीने भारी

Wed, 27 Feb 2019 11:45 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: राकेश पांडेय Updated Wed, 27 Feb 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
deputy cm
कुशीनगर में रविंद्र नगर के बुद्धा पार्क में आयोजित सभा में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। - फोटो : अमर उजाला
पडरौना (कुशीनगर)। प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बुआ-भतीजे के 15 साल पर बीजेपी सरकार का 22 महीने का काम भारी है। सपा-बसपा का गठबंधन नहीं, बल्कि ठगबंधन है। भ्रष्टाचार की जांच न हो, इसीलिए ईमानदार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दोबारा सत्ता में आने से रोकने के लिए सब एक हो गए हैं। लेकिन, लूट-खसोट की जांच रुकने वाली नहीं है। जो गलत होगा, उसे सजा जरूर मिलेगी। डिप्टी सीएम ने 183 करोड की 48 परियोजनाओं का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


बुधवार को जनपद मुख्यालय स्थित बुद्धा पार्क में ‘भारत के मन की बात, मोदी के साथ’ व ‘सबका साथ सबका विकास’ कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि केंद्र में कांग्रेस के 55 साल के कार्यकाल पर मोदी सरकार के 55 महीने भारी हैं। विपक्षी पार्टियां नरेंद्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनने से रोकना चाहती हैं। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस सरकार में दिल्ली से किसी योजना में यदि 100 रुपये भेजे जाते थे तो जनता तक आते आते उसमें से 85 रुपये खर्च हो जाते थे। मोदी सरकार ने इन्हीं बिचौलियों को खत्म किया है।
विज्ञापन


तय समय से करीब पौने दो घंटा विलंब से पहुंचे डिप्टी सीएम ने कहा कि कोई गरीब किसी भी धर्म या जाति का हो, वह बीमारी से नहीं मरेगा। आयुष्मान भारत योजना में पंजीकृत हर व्यक्ति और उसके परिवार को पांच लाख रुपये तक की मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी। उन्होंने उज्जवला और सौभाग्य योजना की विशेष रूप से चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिप्टी सीएम ने कहा कि जनहित में मोदी सरकार बड़े फैसले लेने में भी संकोच नहीं करती। नोटबंदी और पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान की सरहद में जवाबी कार्रवाई, इसका उदाहरण है। अंत में वह मोदी सरकार के पांच वर्ष और योगी सरकार की एक वर्ष 11 महीने की उपलब्धियां गिनाते हुए भाजपा को जिताने की अपील की।

इसके पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही समेत कई जनप्रतिनिधियों ने उन्हें बुके देकर मंच पर ही स्वागत किया। इस दौरान सांसद राजेश पांडेय, महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी, विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, विधायक रामानंद बौद्घ,विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, विधायक गंगा सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष लल्लन मिश्रा, राधेश्याम दीक्षित आदि उपस्थित रहे।

तैयारियां पूर्ण हैं, चुनाव बाद होगी उड़ान : केशव
कसया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बुधवार को पत्रकारों के सवाल पर कहा कि कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान की तैयारियां लगभग पूर्ण हैं। लोकसभा चुनाव के बाद इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू हो जाएगी।


नवनिर्मित एयरपोर्ट पर राजकीय विमान से उतरे उप मुख्यमंत्री जिला मुख्यालय रविंद्रनगर धूस पर आयोजित सबका साथ सबका विकास कार्यक्रम में जाने के पूर्व उन्होंने पत्रकारों से संक्षिप्त बातचीत में कहा उड़ान से जुड़े सभी विभाग सक्रिय हो गए हैं। प्रक्रिया चल रही है। चुनाव की समाप्ति के तत्काल बाद सरकार उड़ान शुरू करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed