{"_id":"5c6dbd22bdec227374275f34","slug":"11550695714-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे गोरखपुर में रहेंगे प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे गोरखपुर में रहेंगे प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे गोरखपुर में रहेंगे प्रधानमंत्री
- 24 को आएंगे पीएम, 1.20 घंटे किसान रैली में रहेंगे
- किसान सम्मान निधि योजना का भी करेंगे शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। दो साल आठ महीने बाद एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को शहर में होंगे। वह यहां दो घंटे रहेंगे। इस दौरान 1.20 घंटे भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन के समापन मौके पर आयोजित किसान रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री इससे पहले खाद कारखाना और एम्स की आधारशिला रखने 22 जुलाई 2016 को गोरखपुर आए थे। उस दौरान भी उन्होंने मानबेला क्षेत्र में रैली को संबोधित किया था।
23 और 24 फरवरी को गोरखपुर के खाद कारखाने के ग्राउंड में भाजपा किसान मोर्चा का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रस्तावित है। 23 फ रवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। उनके साथ केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह भी मौजूद रहेंगे। अगले दिन 24 को अधिवेशन का समापन होगा। उसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसान रैली को संबोधित करेंगे।
प्रधानमंत्री सुबह 10.05 बजे भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दिल्ली से गोरखपुर के लिए रवाना होंगे। वह यहां 11.25 बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से सेना के हेलीकाप्टर के जरिए कार्यक्रमस्थल आएंगे। इस दौरान वह नौ हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करने के साथ ही किसान सम्मान निधि का शुभारंभ करेंगे। दोपहर 1.35 बजे वह सेना के हेलीकाप्टर से प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
.................................................................
पीएम की सुरक्षा में लगे अफसर पहुंचे
गोरखपुर। प्रधानमंत्री के आगमन के चार दिन पहले बुधवार को ही उनकी सुरक्षा में लगे एसपीजी के करीब 30 अफसर गोरखपुर पहुंच गए। शहर पहुंचने के दो घंटे पहले ही उनके आने की सूचना जिला प्रशासन को मिली। आनन-फानन में उनके ठहरने और वाहन आदि का इंतजाम किया गया। यहां पहुंचने के साथ ही उन्होंने रैली स्थल आदि से जुड़ी तैयारियां जांचनी शुरू कर दीं।
--------------------------
रेलवे स्टेशन के बाहर कैंप कार्यालय
किसान अधिवेशन में हिस्सा लेने के लिए गोरखपुर आने वाले प्रतिनिधियों को स्वागत होगा। इसके लिए रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा का कैंप कार्यालय खोला जा रहा है। इसका उद्घाटन 22 फरवरी को क्षेत्रीय प्रभारी पंकज सिंह करेंगे। एयरपोर्ट और रोडवेज बस स्टेशन के पास भी हेल्प डेस्क बनाई जाएगी। खाद कारखाना मैदान पर आधुनिक सुविधा-संसाधनों से लैस मीडिया सेंटर बनेगा, जहां रोजाना प्रेस कांफ्रेंस होगी।
---------------------------------------
प्रधानमंत्री करेंगे सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक का उद्घाटन
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को बीआरडी मेडिकल कॉलेज में बने सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का उद्घाटन करेंगे। इस ब्लॉक में 21 बेड की डायलिसिस यूनिट भी होगी।
सुपर स्पेशियालिटी ब्लॉक में नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, न्यूरोलॉजी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियोलॉजी, कार्डियो थोरेसिक वैस्कुलर सर्जरी, गैस्ट्रोलॉजी और सर्जिकल आंकोलॉजी विभाग बनाए गए हैं। हर विभाग में 25 मरीजों को भर्ती करने की व्यवस्था होगी। 20 बेड जनरल वार्ड में और पांच बेड आईसीयू में होंगे। सूत्रों की माने तो पीएम केंद्र की मदद से बनने वाली 26 बेड की बर्न यूनिट का शिलान्यास भी कर सकते हैं।