फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हादसों दो छात्र समेत चार घायल

हादसों दो छात्र समेत चार घायल

Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
siddharthnagar Published by: राकेश पांडेय Updated Thu, 14 Feb 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
हादसों दो छात्र समेत चार घायल
accident
बिस्कोहर/भनवापुर/बांसी। जिले में तीन सड़क हादसों में हाईस्कूल के दो छात्रों समेत चार की मौत हो गई। तीन का स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों व एक का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


भनवापुर प्रतिनिधि के मुताबिक इटवा थाना क्षेत्र के सेखुई खुर्द गांव निवासी तस्लीम रजा (15) गुरुवार सुबह 10 यूपी बोर्ड की परीक्षा देने संतमॉनीदास इंटर कॉलेज विशुनपुर जा रहे थे। उन्हें उनका चचेरा भाई सगीर (17) बाइक से छोड़ने जा रहा था। लुगरेडीह तिराहे के पास स्कॉर्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे दोनों घायल हो गए। उन्हें इटवा सीएचसी में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, 10वीं का छात्र व बिस्कोहर निवासी असलम (19) परीक्षा देने राधिका इंटर कॉलेज चैनिया गया था। लौटते समय सोहना से कोहडौरा मार्ग पर बौड़िहवा के पास ट्रैक्टर- ट्रॉली ने उसे चपेट में ले लिया। आसपास के लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज हो रहा है।वहीं बांसी में एनएच-233 पर पिपरा भईया गांव के पास गुरुवार सुबह बस्ती की तरफ से आ रही कार ने साइकिल सवार सिहावल गांव निवासी रामकला (25) को चपेट में ले लिया। हादसे में साइकिल सवार युवक जख्मी हो गया। उसे बांसी पीएचसी पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज हो रहा है।
विज्ञापन


बांसी कोतवाली क्षेत्र के सिहावल गांव निवासी रामकला (25) साइकिल से बांसी की तरफ आ रहा था। पिपरा भैया गांव के पास पहुंचा था कि तेज रफ्तार कार ने चपेट में ले लिया। हादसे में युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आसपास के लोगों ने एंबुलेंस से बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक उपचार केे बाद हालत में सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed