{"_id":"5c40d22cbdec22737c290486","slug":"11547751980-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने मुुंबई से भी पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने मुुंबई से भी पहुंचे श्रद्धालु
Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Fri, 18 Jan 2019 12:36 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : gorakhnath temple
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। मकरसंक्रांति बीतने के बाद भी गुरु गोरखनाथ के दर्शन करने वालों का तांता लगा हुआ है। बृहस्पतिवार को गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए मुंबई से श्रद्धालु पहुंचे। बाबा के दर्शन कर अभिभूत हुए। बोले-बाबा की महिमा अद्भुत है। जीवन में अगर मौका मिला तो दोबारा फिर यहां आएंगे।
महाराष्ट्र के नवी मुंबई से गुरुवार को दो बसों से करीब 110 श्रद्धालुओं का जत्था गोरखनाथ मंदिर पहुंचा। जत्थे में शामिल आशा महात्रे, बनिता पाटिल, इंदू, स्मिता पाटिल, सुमित्रा भुईर ने बताया कि वे लोग तीर्थाटन पर निकले हैं। मकरसंक्रांति के दिन यहां आना चाह रहे थे लेकिन थोड़ी देर हो गई। जितना सुना था उससे कहीं ज्यादा भव्यता यहां है।

जाने का नहीं कर रहा मन
मंदिर की सीढ़ियों पर बैठीं ऊषा पाटिल बोलीं, अब तो यहां से जाने का मन नहीं कर रहा। यहां की छटा मन को भा गई है। वह इसके पूर्व भी गोरखनाथ मंदिर आ चुकीं हैं। तीर्थाटन का प्रोग्राम बना तो सभी से कहा- गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ के दर्शन जरूर करना है। उनके साथ आए सभी ने कहा- अद्भुत जगह है।
विज्ञापन