फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   जश्न के साथ नए साल का इस्तकबाल

जश्न के साथ नए साल का इस्तकबाल

Tue, 01 Jan 2019 02:10 AM IST
ajay Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: ajay Kumar Updated Tue, 01 Jan 2019 02:10 AM IST
विज्ञापन
जश्न के साथ नए साल का इस्तकबाल
new year - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। शहरवासियों ने आधी रात को जोरदार जश्न के साथ नए साल का इस्तकबाल किया।
विज्ञापन

इसके लिए सोमवार को सुबह से तैयारियां शुरू हो गईं थीं। कहीं जोर म्यूजिक के साथ मस्ती पर तो कहीं पिकनिक की तैयारी थी। आधी रात को घड़ी की सुई के 12 पर पहुंचते ही आतिशबाजी के बीच 2019 के अभिनंदन की गूंज शुरू हो गई। देर रात तक पार्टी और सैर-सपाटे का दौर चला।

वर्ष के अंतिम दिन दोपहर से ही सड़क पर युवाओं की चहलपहल बढ़ गई। उपहार के माध्यम से नव वर्ष की शुभकामनाएं देने के लिए फूल, कार्ड व गिफ्ट की दुकानों पर भीड़ रही। शहर के होटल व रेस्तरां भी सुबह से नए वर्ष के आगमन के लिए तैयार हो चुके थे। शाम के बाद इनकी रौनक बढ़ी, जो देर रात तक जारी रही। काफी संख्या में लोग दोस्तों व परिवार के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए नेपाल और कुशीनगर गए। साइक्लोन क्लब के रेड कारपेट बैंक्वेट हाल में लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर के कलाकारों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए। निदेशक शिवम सिंह ने रात 12 बजे सबको नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन

खूब बिके बुके, सोशल साइट्स पर भी ‘हैप्पी न्यू इयर’

कई लोगों ने अपने अजीजों को फूलों देकर नव वर्ष की बधाई दी। इसके लिए दोपहर से ही गोलघर पर बुके बनवाने के लिए युवाओं की भीड़ जुटने लगी। सोशल साइट्स पर भी लोग इष्ट-मित्रों को नव वर्ष की मुबारकबाद देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैले डांस पर झूमे, बोले ‘हैप्पी न्यू ईयर’

गोरखपुर। गोरखपुर क्लब में नए साल के जश्न के दौरान बैले डांस आकर्षण का केंद्र रहा। संचालन चंडीगढ़ की एंकर तृप्ती ने किया। मुंबई की स्मिता ग्रुप की सदस्यों ने नृत्य संगीत कार्यक्रम की शुरूआत की। शिंपी ने फिल्मी गानों पर मनमोहक नृत्य किया। इसके बाद अर्जेंटीना से आई डांसर जुवाना गोजिला ने बैले डांस शुरू किया। लोगों ने तालियां बजाकर उनका अभिवादन किया। इससे पहले क्लब के वरिष्ठ सदस्य सुरेश सिंह, रेवती रमण दास, प्रेम नारायण श्रीवास्तव, अरविंद राम त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। होटल क्लार्क्स ग्रैंड में ‘शाम-ए-गजल’ की महफिल सजी। कव्वाली का मुकाबला भी हुआ। प्रबंध निदेशक पवन बथवाल ने बताया कि नए साल की शाम को डिनर का स्पेशल मैन्यू भी तैयार किया गया था। फारेस्ट क्लब में नई दिल्ली का डांस ग्रुप ने लोगों का मनोरंजन किया। मुंबई के थियेटर कलाकारों ने भी शाम को यादगार बनाया। क्लबके निदेशक किशोरी लाल, निदेशक अनुराग जायसवाल के साथ अन्य मेहमान डीजे की धुन पर थिरकते नजर आए।

चर्चों में हुई वाच नाइट सर्विस, मना जश्न

गोरखपुर। शहर के चर्चों में सोमवार को विशेष प्रार्थना सभाओं का आयोजन हुआ। रात 12 बजते ही चर्च आतिशबाजी से चमक उठे। एक दूसरे के गले लगकर लोगों ने नए साल की बधाई दी। सिविल लाइंस स्थित सेंट जोसेफ चर्च में पल्ली पुरोहित फादर ग्रेगरी ने धन्यवाद ज्ञापन से कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने मिस्सा बलिदान पूजा कराई। सेंट जॉन चर्च बशारतपुर में प्रार्थना सभा का नेतृत्व प्रेसबीटर इंचार्ज संजय विन्सेंट ने किया। प्रभु भोज का आयोजन भी हुआ। पीस टेर्बेनेकल चर्च के बिशप जूलियस मुरार और क्राइस्ट चर्च शास्त्री चौक में डॉ. डीआर लाल ने प्रार्थना कराई। सेंट एंथनी चर्च, सेंट थॉमस चर्च धर्मपुर, यूनियन चर्च खजांची बाजार, फुल गोस्पल चर्च मोती पोखरा सहित सभी चर्चों विशेष प्रार्थना का आयोजन हुआ।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed