फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा दफ्तर पर सन्नाटा, ताला बंद रहा

विधानसभा चुनाव परिणाम: भाजपा दफ्तर पर सन्नाटा, ताला बंद रहा

Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Wed, 12 Dec 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
भाजपा दफ्तर पर सन्नाटा, ताला बंद रहा
भाजपा कार्यालय पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों से भाजपाई निराश हैं। इसी का नतीजा रहा कि बेनीगंज स्थित दफ्तर पर मंगलवार को दिनभर सन्नाटा पसरा रहा। देर रात तक कोई पदाधिकारी या नेता दफ्तर नहीं पहुंचा। दफ्तर में ताला बंद मिला। ज्यादातर पदाधिकारी नतीजों पर नजर गड़ाए रहे और मध्य प्रदेश में भाजपा-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर को देखते रहे। हालांकि कुछ नेताओं ने पार्टी के कार्यक्रम के हिसाब से पदयात्रा की और केंद्र सरकार की उपलब्धियां गिनाकर जनता से समर्थन मांगा लेकिन चुनावी नतीजों पर बयानबाजी से बचते रहे।
विज्ञापन

नतीजों का केंद्र की राजनीति पर असर नहीं

तीन राज्यों में भाजपा की सरकार थी। राज्य स्तरीय चुनाव स्थानीय मुद्दों पर लड़े जाते हैं। इससे केंद्र की राजनीति को कोई लेना देना नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आई है। 2019 का लोकसभा चुनाव भाजपा जरूर जीतेगी। मध्य प्रदेश में 15 साल की सरकार रही, फिर भी कड़ा मुकाबला हुआ। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जरूर जीती है लेकिन इसके बड़े मायने निकालना ठीक नहीं है।
विज्ञापन

- डॉ. धर्मेंद्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा गोरखपुर क्षेत्र

लोकसभा चुनाव में भी हारेगी भाजपा

भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त है। आगामी लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को हार का सामना करना पड़ेगा। विपक्ष एकजुट है। सरकार की गलत नीतियों की जानकारी जनता को दी जाएगी और समर्थन मांगा जाएगा। आगामी लोकसभा चुनाव के नतीजे भी भाजपा के खिलाफ होंगे, यह भाजपा जान चुकी है। अब सांप्रदायिक तनाव पैदा करके चुनाव जीतने की कोशिश होगी लेकिन कोई फायदा नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- हरेंद्र यादव, महानगर अध्यक्ष बसपा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed