{"_id":"5bdb447ebdec22697f680549","slug":"11541096574-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली और छठ पर चलेंगी 100 स्पेशल बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली और छठ पर चलेंगी 100 स्पेशल बसें
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Roadways
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी को देखते हुए रोडवेज 100 स्पेशल बसें चलाएगा। गोरखपुर-दिल्ली और गोरखपुर-लखनऊ रूट के लिए विशेष तैयारी है। इसके साथ ही लोकल रूट पर अनुबंधित बसों के फेरे बढ़ाए जा रहे हैं।
त्योहार के सप्ताह भर पहले से ही लोग अपने घर को जाने लगते हैं। इसे देखते हुए रोडवेज ने स्पेशल बसों को चलाने के अलावा रीजन में अनुबंधित 256 बसों के फेरों में बढ़ोतरी का निर्णय लिया है। इसमें गोरखपुर-दिल्ली और गोरखपुर-लखनऊ रूट पर विशेष ध्यान दिया गया है। राप्ती नगर डिपो के एआरएम मुकेश कुमार ने बताया कि एक-दो दिन के अंदर विशेष बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसके लिए रूट भी तय कर दिया गया है। ड्राइवर व कंडक्टर से अतिरिक्त काम लिया जाएगा। इसके एवज में उन्हें इनाम देने की भी तैयारी है। त्योहार के तीन दिन पहले से रोडवेज कर्मचारियों की छुट्टियां भी रद्द कर दी जाएंगी।
गोरखपुर-दिल्ली 17
गोरखपुर-लखनऊ 35
गोरखपुर-कानपुर 8
गोरखपुर-प्रयागराज 10
गोरखपुर-वाराणसी 10

इन रूटों पर चलेगी बसें
सोनौली-दिल्ली 18गोरखपुर-दिल्ली 17
गोरखपुर-लखनऊ 35
गोरखपुर-कानपुर 8
गोरखपुर-प्रयागराज 10
गोरखपुर-वाराणसी 10