फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मर चुके इंजीनियरों की लगा दी चुनाव में ड्यूटी

मर चुके इंजीनियरों की लगा दी चुनाव में ड्यूटी

Fri, 09 Mar 2018 12:33 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 09 Mar 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
मर चुके इंजीनियरों की लगा दी चुनाव में ड्यूटी
सहजनवां में विरोट कोहली का वोटर पर्ची से लोग हतप्रभ हैं।
गोरखपुर। वोटर लिस्ट, वोटर पर्ची में गड़बड़ी और अब मरे हुए अफसरों, कर्मचारियों की चुनाव में ड्यूटी लगने के मामले, सदर संसदीय सीट के उपचुनाव में लगे प्रशासनिक अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। जिम्मेदारों की लापरवाही से अभी तक वोटर परेशान थे मगर अब उनकी खुद की भी मुश्किलें बढ़ गई हैं। क्रिकेटर विराट कोहली की फोटो लगी मतदाता पर्ची लेकर पिछले दो दिनों से बीएलओ सहजनवां की गलियों में भटक रहे हैं तो राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों ने मृत अभियंताओं की चुनाव में ड्यूटी लगाने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव और महामंत्री अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अवर अभियंता राकेश कुमार और अनिल कुमार निर्माण खंड में तैनात थे। उनका निधन हुए साल भर का समय बीतने को है मगर उनकी भी मतदान में ड्यूटी लगा दी। इसी तरह सहजनवां की एक महिला बीएलओ के पास ऐसी वोटर पर्ची बांटने के लिए पहुंची जिसमें न केवल विराट कोहली का नाम दर्ज था बल्कि उनकी फोटो भी लगी थी। प्राथमिक विद्यालय लुचुई प्रथम में बूथ संख्या 153 पर क्रम संख्या 822 पर वोटर के तौर पर विराट कोहली का नाम दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed