फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सड़क हादसे में भाई बहन समेत तीन की मौत

सड़क हादसे में भाई बहन समेत तीन की मौत

Sun, 03 Dec 2017 09:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 03 Dec 2017 09:55 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसे में भाई बहन समेत तीन की मौत
हादसे के बाद बस में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : Amar Ujala
खजनी के मउधर मंगल गांव के पास रविवार को दिन में जीप की टक्कर से जहां भाई-बहन की मौत हो गई वहीं चौरीचौरा के सोनबरसा फोरलेन के पास बस से टकरा जाने से बाइक सवार बहन की मौत हो गई, जबकि भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


खजनी प्रतिनिधि के अनुसार रविवार को दिन में साढ़े 11 बजे सिकरीगंज के असौजी निवासी गुड्डू (20) अपनी बहन सीमा (24) के साथ बाइक से खजनी के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती किसी रिश्तेदार को देखने जा रहा था। इसी दौरान मउधर मंगल गांव के पास तेज रफ्तार जीप ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाइक सवार युवक ने हेलमेट नहीं पहना था। हादसे के बाद चालक फरार हो गया। पुलिस ने जीप को कब्जे में ले लिया। देर शाम गुड्डू और सीमा का माड़ापार में अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ दो चिताओं को देखकर लोग फफक पड़े।
विज्ञापन


उधर, जगदीशपुर प्रतिनिधि के अनुसार गोरखपुर में रहकर पढ़ाई करने वाली सोनबरसा बाजार, बेलवा खुर्द निवासी शंभु शरण सिंह की बेटी नम्रता सिंह (24) और बेटा रोहित सिंह (18) कुशीनगर के मिश्रौली निवासी नाना दिलीप कुमार के देहांत होने पर रविवार की सुबह सात बजे बाइक से घर जा रहे थे। सोनबरसा पेट्रोल पंप के पास फोरलेन क्रास करते समय दिल्ली से गोपालगंज जा रही बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। रूबी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में बाइक बस के नीचे फंस गई और उसमें आग लग गई। आग की चपेट में एसी बस भी आ गई। हालांकि बस चालक भाग निकला। बस में आग की सूचना से यात्रियों में हड़कंप मच गया, लेकिन समय रहते फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया और बड़ा हादसा टल गया। हादसे के बाद सड़क पर जाम लग गया। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को रास्ते से हटवाया। नम्रता गोरखपुर विश्वविद्यालय में बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। रोहित ने भी हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी क्रम में खजनी के छपिया गांव के पास शुक्रवार की रात सड़क हादसे में मंझरिया गांव निवासी भीमसेन शाही गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed