{"_id":"5a2051824f1c1bc9678bf267","slug":"11512067458-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीज की मौत पर मेडिकल कॉलेज में हंगामा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Dec 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीआरडी मेडिकल कॉलेज में गुरुवार को महिला की मौत के बाद घरवालों ने हंगामा किया। उनका आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से मरीज की मौत हुई। हंगामे की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मृतका के परिजनों को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
देवरिया के भलुअनी इलाके के खजुरी गांव निवासी संगम मिश्रा की 46 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी को बुधवार को दिल का दौरा पड़ा। आनन-फानन में घरवालों ने मेडिकल कॉलेज के मेडिसीन इमरजेंसी वार्ड नंबर 14 में भर्ती कराया। इलाज के दौरान आधी रात में उनकी मौत हो गई। इसके बाद परिजन डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। इस बारे में पूछे जाने पर बीआरडी के एसआईसी डॉ. आर एस शुक्ला कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन