{"_id":"59bd49f34f1c1b2b688b4fd5","slug":"11505577459-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फुटबाल के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फुटबाल के रोमांचक मुकाबलों ने दर्शकों को बांधा
Updated Sat, 16 Sep 2017 09:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
प्रदेशीय स्कूली फुटबॉल प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांचक मुकाबलों के नाम रहा। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज पर हुए इन मैचों ने दर्शकों को बांधे रखा। कई मैच ड्रॉ रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग के मुकाबलों में गोरखपुर-देवीपाटन और मिर्जापुर-इलाहाबाद, मुरादाबाद-सहारनपुर के मैच ड्रॉ पर छूटे। बरेली ने अलीगढ़ को 2-0 से तो वाराणसी ने आगरा को 3-0 से हराया। कानपुर ने मेरठ को 1-0 से हराया। वाराणसी ने लखनऊ को भी इसी अंतर से मात दी। गोरखपुर ने इलाहाबाद को 3-0 से शिकस्त दी। गोरखपुर की ओर से शशांक ने दो और लकी ने एक गोल किया। अंडर-14 बालक वर्ग में गोरखपुर ने लखनऊ पर 4-0 से एकतरफा जीत दर्ज की। देवीपाटन ने बरेली को 2-0, सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज ने कानपुर को 5-0, सैफेई ने गोरखपुर को 2-0, अलीगढ़ ने मुरादाबाद को 3-0, फैजाबाद ने आगरा को 6-0 और स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ ने मेरठ को 4-0 से मात दी। वाराणसी-इलाहाबाद के बीच मुकाबला ड्रॉ रहा। अंडर-19 बालिका वर्ग में मिर्जापुर ने आगरा को 1-0 से हराया। निर्णायक रामशरण सिंह यादव, संजय साहनी, कुर्बान अली, मोहम्मद नसीन, शंभूनाथ, मनीष राना, योगेंद्र प्रताप रहे।