{"_id":"5984b8854f1c1bc2218b4614","slug":"11501870213-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंट्रोल रूम, बैरक निर्माण के गुणवता की जांच होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंट्रोल रूम, बैरक निर्माण के गुणवता की जांच होगी
Updated Fri, 04 Aug 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। डीएम ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान पुलिस कंट्रोल रूम और बखिरा थाने में बैरक के निर्माण में गुणवत्ता कमी की जांच कराए जाने का निर्देश एएसपी को दिया। जांच में कमी मिलने पर संबंधित कार्यदाई संस्था आवास विकास के एक्सईएन के खिलाफ उसी थाने में केस दर्ज कराने का निर्देश दिया। डीएम मार्कंडेय शाही ने बताया कि मेंहदावल- रुधौली ,डुमरियागंज मार्ग पर 17 किलोमीटर की दूरी तक चौड़ीकरण कार्य होना था और यह कार्य जुलाई के पूर्व पूरा हो जाना था, लेकिन अभी तक सिर्फ 11 किलोमीटर की दूरी तक ही कार्य हुआ है। संबंधित ठेकेदार की सिक्योरिटी मनी जब्त कर लिए जाने का निर्देश दिया। बांसी-नंदौर-खलीलाबाद मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य धीमी गति से चल रहा है। जिसकी वजह से एक्सईएन को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। निर्माण खंड दो के एक्सईएन बैठक में उपस्थित नहीं थे ,जिसकी वजह से उनका वेतन रोक दिए जाने का निर्देश दिया। पैक्सफेड के एक्सईएन से भी जवाब - तलब किया। पुलिस अधीक्षक आवास की बाउंड्रीवाल पूरा नहीं होने की वजह से सीएनडीएस के एक्सईएन पर नाराजगी जताई। क्रिटिकल ग्रैप के कार्य अधूरे होने का जिक्र किया। डीएम आवास के पास इंटरलॉकिंग कार्य चार महीने से अधूरी पड़ी है। यूपीपीसीएल पर भी नाराजगी जाहिर की और जबाब तलब किया। राजकीय डिग्री कॉलेज बाराखाल व जिला कारागार का निर्माण कार्य पूर्ण नहीं होने पर राजकीय निर्माण निगम के परियोजना प्रबंधक से भी स्पष्टीकरण मांगने का निर्देश जारी किया।
विज्ञापन