फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   एसएसबी को मिलेगी 100 एकड़ जमीन-सीएम

एसएसबी को मिलेगी 100 एकड़ जमीन : सीएम

Sun, 09 Jul 2017 08:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 09 Jul 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
एसएसबी को मिलेगी 100 एकड़ जमीन-सीएम
कौशल विकास मिशन के कार्यक्रम में एसएसबी की डीजी अर्चना रामा सीएम को स्मृति चिह्न देती हुईं। - फोटो : Amar Ujala
सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) को गोरखपुर में यूपी सरकार 100 एकड़ जमीन देगी। रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसका एलान किया। कौशल विकास योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में हिस्सा लेने एसएसबी परिसर पहुंचे मुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर से एसएसबी की शिफ्टिंग नहीं होगी। शासन स्तर पर जो फाइलें लंबित हैं, उनका निपटारा प्राथमिकता पर कराया जाएगा। खाद कारखाने के निर्माण के बाद भूमि देने की प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत-नेपाल सीमा में सुरक्षा, सद्भावना के साथ रचनात्मक कार्यक्रम का जिम्मा भी एसएसबी ने उठाया है। भारत-नेपाल के बीच संबंधों को बनाए रखने में इस फोर्स की बड़ी भूमिका है। नागरिकों का विश्वास जीतकर ही संबंधों को आगे बढ़ाया जा सकता है। यदि आप पब्लिक फ्रेंडली होंगे तो ज्यादा सूचनाएं आएंगी। घुसपैठ की भी सटीक शिकायतें मिलेंगी। इनकी मदद से नेपाल के रास्ते भारत के खिलाफ कुचक्र रचने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकेगा। एसएसबी के जवान अपनी बेहतर सेवा दे रहे हैं। भारत-नेपाल दो शरीर एक आत्मा की तरह हैं। इनके साझा संबंध को बनाए रखने के साथ और बेहतर करने में एसएसबी की भूमिका सराहनीय रही। अटल सरकार ने जब इसकी स्थापना की तो बहुत से लोगों ने विरोध भी किया था लेकिन जवानों ने बेहतर काम करके सबका मुंह बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed