{"_id":"595bacc54f1c1bdd098b4799","slug":"11499180229-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने किया विद्युत परिवाद प्रणाली का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएम ने किया विद्युत परिवाद प्रणाली का उद्घाटन
Updated Tue, 04 Jul 2017 08:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत परिवार प्रणाली का उद्घाटन करते एनईआर के जीए सत्यप्रकाश त्रिवेदी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्वोत्तर रेलवे में बिजली संबंधित शिकायतों पर एक्शन की जानकारी अब शिकायत करने वाले के पास मैसेज के माध्यम से पहुंचेगी। महाप्रबंधक सत्य प्रकाश त्रिवेदी ने मंगलवार को एसएमएस आधारित विद्युत परिवाद प्रणाली का उद्घाटन केंद्रीकृत नियंत्रण कक्ष में फीता काटकर किया। महाप्रबंधक ने केंद्रीय नियंत्रण कक्ष का निरीक्षण भी किया तथा विस्तारीकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।
महाप्रबंधक ने कहा कि अब स्टेशनों, कार्यालयों एवं रेल कर्मियों के आवासों में विद्युत शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जा सकेगी। इस प्रकार की व्यवस्था इंजीनियरिंग एवं अन्य कार्यालयों में भी की जाय, जिससे समस्याओं का निस्तारण त्वरित गति से हो। उन्होंने नियंत्रण कक्ष में प्रसाधन की व्यवस्था तथा बेहतर फर्नीचर की उपलब्धता का निर्देश दिया।
मुख्य विद्युत इंजीनियर योगेश अस्थाना ने एसएमएस आधारित विद्युत परिवाद प्रणाली की कार्य प्रणाली पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि इस कार्य प्रणाली के शुरू हो जाने से विद्युत आपूर्ति के संबंध में दर्ज शिकायत का शीघ्र निस्तारण होगा। इसके साथ ही शिकायतकर्ता को एसएमएस के माध्यम से सूचित कर कार्रवाई की जानकारी दी जाएगी। इस अवसर पर सभी प्रमुख विभागाध्यक्ष तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।