फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पमपम हत्याकांड : नजदीक से मारी गई थी गोली

पमपम हत्याकांड : नजदीक से मारी गई थी गोली

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
पमपम हत्याकांड : नजदीक से मारी गई थी गोली
संतकबीरनगर। पीस पार्टी नेता और हिस्ट्रीशीटर राजकपूर उर्फ पमपम पाठक की हत्या के तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। इस मामले में दोनों नामजद आरोपियों को पकड़ने के लिए लगाई गईं तीनों टीमें 15 से अधिक जगह दबिश दे चुकी हैं, जबकि 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक को पास से गोली मारने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, घटना के दिन आरोपी प्रमोद जायसवाल की कस्बे के एक अधिवक्ता से मोबाइल पर साढ़े चार घंटे में करीब 12 से 15 बार बातचीत हुई थी।
विज्ञापन

यूं तो पुलिस पमपम पाठक की हत्या की जांच कई बिन्दुओं पर कर रही है। लेकिन सूत्र बताते हैं कि पमपम ने कम समय में अधिक कमाई की चाहत में प्रापर्टी डीलिंग और ठेकेदारी के मामलों में भी हस्तक्षेप कर रहा था। ऐसे में वह कई लोगों की आंखों में खटक रहा था। आरोपी बनाए गए जवाहिर से भी भूमि संबंधी विवाद हुआ था।
विज्ञापन

अपराध की दुनिया में दबदबे से भी उसके कई दुश्मन बन चुके थे। हत्या के लिए ईद का दिन चुना जाना और दुस्साहसिक तरीके से शव को घसीट कर राइस मिल के गेट पर रखना भी हत्यारों की सोची-समझी रणनीति का हिस्सा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस महकमे से जुड़े सूत्र बताते हैं कि घटना के दिन सुबह आठ से दोपहर साढ़े बारह बजे के बीच 12 से 15 आरोपी प्रमोद जायसवाल ने कस्बे के एक अधिवक्ता से बातचीत की थी। जबकि पमपम ने वारदात से एक दिन पहले से घटना होने तक करीब 40 लोगों से बातचीत की।
वैसे पुलिस की जांच में अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हत्या में कितने लोग शामिल थे और हत्या की मूल वजह क्या थी। वैसे पुलिस प्रापर्टी डीलिंग, पुरानी अदावत समेत कई बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। पमपम के करीबियों की गतिविधियों पर भी निगाह रखी जा रही है। फिलहाल तो यही लग रहा है कि नामजद किसी आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठ पाएगा। एसपी हेमराज मीणा ने बताया कि पुलिस अपना काम कर रही है। आरोपी पुलिस की नजर से कुछ समय के लिए छुप भले सकते हैं, लेकिन बच नहीं पाएंगे। जल्द ही पूरे मामले का पटाक्षेप हो जाएगा।


महिला का दावा सच निकला!
पमपम की हत्या के मामले एसपी से मिलकर सोमवार रात पत्नी होने का दावा और हत्या से पूर्व पमपम द्वारा उससे बात किए जाने के दावे में से फिलहाल एक बात सही होती दिख रही है। पुलिस द्वारा पमपम की कॉल डिटेल की जांच में पता चला है कि अंतिक कॉल एक महिला की है। वहीं घटना के बाद से ही पमपम का गायब मोबाइल स्विच ऑफ है। हालांकि पत्नी होने की बात की अभी पुष्टि होनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed