फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   अब तक एक लाख किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त हुईं

अब तक एक लाख किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त हुईं

Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
अब तक एक लाख किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त हुईं
संतकबीरनगर। जिले के प्रभारी और प्रदेश के प्राविधिक शिक्षा एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टंडन ने बुधवार जिले में पहुंचे और यहां प्रदेश सरकार की सौ दिन की उपलब्धियां बताईं। उन्होंने बताया कि सौ दिनों में प्रदेश की एक लाख किलोमीटर सड़कें गड्ढा मुक्त हो चुकी हैं। जो शेष हैं, जल्द गड्ढामुक्त हो जाएंगी। कर्जमाफी से सूबे 86 लाख किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये माफ हुए हैं। सीएम व वित्तमंत्री बैंकों के अधिकारियों साथ मिलकर कर्जमाफी की प्रक्रिया के क्रियान्वयन में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 11 जुलाई से विधानसभा का सत्र आरंभ होने वाला है। बजट भी इसी सत्र में पेश होगा। इसमें कर्जमाफी के लिए बजट का प्राविधान होगा। हमें विषम हालातों में प्रदेश की सत्ता मिली थी, उसमें हमने बेहतर काम किया है। पूरे प्रदेश में 37 लाख एमटी गेहूं की खरीद हुई, जो गत वर्ष की तुलना में चार गुना है। प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों और बड़े शहरों में 24 घंटे, तहसील मुख्यालयों पर 22 और गांवों में 18 घंटे आपूर्ति दी जा रही है। ट्रांसफार्मर खराब होने पर शहर में 24 और गांवों में 48 घंटे में बदल दिया जा रहा है। महिला सुरक्षा के लिए एंटी रोमयो समेत कई कार्य किए गए। प्रदेश में एंटी भू माफिया अभियान के तहत अवैध कब्जा हटाकर 16000 के विरुद्ध वाद दायर किया है। नई औद्योगिक नीति के तहत भी उद्योगों को बढ़ावा देने और रोजगार से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए पीडब्लूडी डाक बगला परिसर में पीपल का पौधा भी मंत्री ने लगाया।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधि द्वारा भूमि कब्जाने के सवाल को टाल गए मंत्री
जिले में भूमि माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई के सवाल प्रभारी मंत्री ने कहा कि जहां शिकायत होगी, वहां कार्रवाई की जाएगी। जबकि पत्रकारों ने जिले के एक जनप्रतिनिधि के जरिए सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने और अभी तक खाली नहीं कराए जाने का सवाल को मंत्री ने सही उत्तर न देकर मामले को टाल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं की सुनी समस्याएं
जिले के प्रभारी मंत्री आशुतोष टंडन बुधवार को जिले में थे। इस दौरान वे पीडब्लूडी के डाक बंगले में कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए और उनकी समस्याएं जानीं। जबकि जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान हीं वहां मौजूद अफसरों से विकास का हाल जाना।

कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। ऐसे में सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान होगा। कहा कि कार्यकर्ता संगठन और संगठन कार्यकर्ताओं से है। कार्यकर्ता पूर्ण मनोयोग से संगठन के कार्यो में लगे रहे। जिला का प्रभारी मंत्री होने के नाते आपके पास आकर समस्या सुनेंगे और उसका निराकरण कराएंगे। इस दौरान खलीलाबाद के विधायक दिग्विजय नाथ उर्फ जय चौबे, जिलाध्यक्ष रामललित चौधरी, महामंत्री जगदंबा लाल श्रीवास्तव, महेंद्र नाथ दूबे, सत्यपाल पाल, अमरनाथ उपाध्याय, आलोक सिंह, नीरज तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे, जबकि अधिकारियों में डीएम मारकंडेय शाही, सीडीओ लालजी यादव, सीएमओ डॉक्टर आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा, एसडीएम उमेश चंद्र निगम, एसडीएम सदर शियाराम मौर्य, पीडी अनिल पांडेय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed