फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   बस्ती में चार मई को बस्ती में गरजेंगे पीएम मोदी

बस्ती में चार मई को बस्ती में गरजेंगे पीएम मोदी

Tue, 30 Apr 2019 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 30 Apr 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
बस्ती में चार मई को बस्ती में गरजेंगे पीएम मोदी
गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चार मई को बस्ती में जनसभा करेंगे। इसकी तैयारियां सोमवार से शुरू कर दी गईं। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बस्ती जाकर पॉलिटेक्निक मैदान का निरीक्षण भी किया। मंगलवार को एक और मैदान देखा जाएगा, फिर जनसभा स्थल पर अंतिम फैसला होगा। दूसरी तरफ गोरखपुर मंडल की छह लोकसभा सीटों पर दो जनसभा कराने की तैयारी है। इसकी तारीख जल्द ही घोषित होगी।
विज्ञापन


बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर) लोकसभा क्षेत्र में 12 मई को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले ही प्रधानमंत्री की बस्ती मंडल में जनसभा होगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने बताया कि जनसभा में तीन लोकसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी रहेंगे। विधायक, पदाधिकारी, कार्यकर्ता के साथ बड़ी संख्या में जनता भी आएगी। जनसभा के जरिए मोदी सरकार की उपलब्धियां गिनाई जाएंगी। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की गोरखपुर क्षेत्र इकाई से 13 लोकसभा सीटें जुड़ी हैं। गोरखपुर-बस्ती मंडल में नौ लोकसभा सीटें हैं। बस्ती मंडल की जनसभा की तारीख आ गई है। इसी तरह नौ मई को घोसी (मऊ) लोकसभा क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा होगी। इसमें आजमगढ़ और लालगंज (सुरक्षित) लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी भी शामिल होंगे।
विज्ञापन

सीएम योगी भी मांगेंगे वोट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक मई को बस्ती में जनसभा करेंगे। संतकबीरनगर और डुमरियागंज में भी जनसभा कर सकते हैं। इसकी तारीख जल्द तय होगी।

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed