{"_id":"5c7586eebdec2205dc402f18","slug":"111551206126-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘वायु सेना की कार्रवाई से दिल को मिली ठंडक’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘वायु सेना की कार्रवाई से दिल को मिली ठंडक’
Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
राकेश पांडेय
maharajganj
maharajganj
Published by: राकेश पांडेय
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी को एयर स्ट्राइक के बाद घरवालों ने सैल्यूट कर श्रद्धांजलि दी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरेंदा (महराजगंज)। 14 फरवरी को पुलवामा हमले में शहीद हुए पंकज त्रिपाठी के गांव हरपुर बेलहिया में मंगलवार को जश्न का माहौल दिखा। वायु सेना की एयर स्ट्राइक से यहां के लोगों में खुशी की लहर है। पंकज त्रिपाठी के परिजनों ने इसे शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि करार दिया। पत्नी ने कहा कि आज उसके पति की आत्म को शांति मिली है। इसके साथ ही परिवार के लोगों ने शहीद के चित्र के समक्ष सैल्यूट कर कहा, जय हिंद।
फरेंदा क्षेत्र के हरपुर बेलहिया में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे एयर स्ट्राइक की सूचना मिलते ही शहीद के परिजनों की आंखें खुशी से चमक उठीं। पुलवामा में जवानों की शहादत के बाद लोग कुछ ऐसी ही कार्रवाई की इच्छा जता रहे थे। शहीद पंकज के पिता ओमप्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि वायु सेना द्वारा की गई एयर स्ट्राइक से शहीदों के परिजनों के कलेजे को ठंडक मिली। इस कार्रवाई से आतंकवादियों के हौसले पस्त हो गए। आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, जिससे भविष्य में पुलवामा जैसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।
पत्नी रोहिनी ने बताया कि वायुसेना द्वारा पाकिस्तान में घुस कर आतंकी ठिकानों को नष्ट करना और 300 आतंकवादियों के मरने की सूचना मिलते ही दिल को तसल्ली मिली। ऐसी कार्रवाई जारी रहे जिससे फिर सेना के ऊपर हमले न हों और न ही किसी का सुहाग उजड़े। मां सुशीला ने बताया कि एक बेटे को खोने से बड़ा कोई गम नहीं होता है। सेना ने जिस दिलेरी से आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया और उन्हें मारा है, उससे कलेजे को ठंडक मिली है।
विज्ञापन
भाई शुभम त्रिपाठी ने बताया कि आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब दिया गया है। यह कार्रवाई जारी रहनी चाहिए, जिससे कि अब देश का कोई भाई शहीद न हो। बहन महिमा, सीमा व ममता ने नम आंखों से कहा कि सेना की कार्रवाई ने दिल को ठंडक दी है। ऐसी कार्रवाई आगे भी होनी चाहिए। सेना द्वारा कार्रवाई पर गांव के तमाम लोग शहीद के घर पहुंच कर जय हिंद व भारत माता की जय के नारे लगाते दिखे।