फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   पुलवामा के शहीदों का जिला पंचायत में बनेगा स्मारक

पुलवामा के शहीदों का जिला पंचायत में बनेगा स्मारक

Mon, 25 Feb 2019 11:52 PM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Published by: ajay Kumar Updated Mon, 25 Feb 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
पुलवामा के शहीदों का जिला पंचायत में बनेगा स्मारक
जिला पंचायत की सोमवार को हुई बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से 56.1 करोड़ का बजट पास किया। - फोटो : amar ujala
गोरखपुर। जिला पंचायत की सोमवार को हुई बैठक में सदस्यों ने सर्वसम्मति से 56.1 करोड़ का बजट पास किया। हर सदस्य के क्षेत्र के विकास के लिए 40 लाख के प्रस्ताव को भी स्वीकृति मिली। अध्यक्ष गीतांजली यादव ने पुलवामा के शहीदों के लिए जिला पंचायत परिसर में शहीद स्मारक बनवाने का प्रस्ताव रखा तो सदस्यों ने सहमति देते हुए मेज थपथपाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


बैठक की शुरूआत अपर मुख्य अधिकारी के वर्ष 2019-20 के जिला पंचायत बजट को सदन के समक्ष पेश करने के साथ हुई। इसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से पास कर दिया। सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी तो जिला पंचायत सदस्य पंकज शाही ने बिजली विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। कहा कि उनके क्षेत्र में कौड़ीराम फीडर से बिजली जाती है। सरकार ने सौभाग्य योजना के तहत गरीबों को कनेक्शन दिया है, पर उनके वहां दो महीने का बिल 20 हजार तक आ रहा है।
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी अनुज सिंह ने जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। पंकज शाही व जितेंद्र सिंह ने बांसगांव से जिला पंचायत सदस्य सोनमती देवी की समस्या बताई। कहा कि एक साल पहले डॉक्टरों की लापरवाही से उनके बेटे की मौत हो गई। इससे पहले भी सदन में यह मामला उठा चुका है। जांच के आदेश भी हुए थे। सीएमओ ने कहा कि कोई लिखित प्रार्थना पत्र नहीं दिया गया था इसलिए जांच नहीं हो पाई। इसपर सदस्य हंगामा करने लगे। सीडीओ ने हस्तक्षेप करते हुए सीएमओ को एक सप्ताह में मामले की जांच कराकर उन्हें अवगत कराने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed