{"_id":"5c51f8d2bdec2273a5196497","slug":"111548875986-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी परखेंगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी परखेंगे सीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आठ लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी परखेंगे सीएम
सर्किट हाउस में बैठक आज, सभी सांसद, विधायक व पदाधिकारी बुलाए गए
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को शहर में होंगे। वह गोरखपुर और बांसगांव सहित आठ लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सभी सांसद, विधायक के साथ क्षेत्रीय अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी को सर्किट हाउस गोरखपुर बुलाया गया है।
भाजपा के गोरखपुर क्षेत्र में लोकसभा की 13 सीटें हैं। पांच सीटों की चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जा चुकी है। अब आठ और लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारी परखेंगे। क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को दोपहर 11.45 बजे गोरखपुर आएंगे। फिर एक-एक करके लोकसभा क्षेत्रों की चुनावी तैयारियों की जानकारी लेंगे। उन्होंने बताया कि गोरखपुर और बस्ती मंडल के सेक्टर संयोजक की बैठक हो चुकी है। दो फरवरी को आजमगढ़ को सेक्टर संयोजकों का सम्मेलन होगा। उसमें बिहार सरकार में मंत्री नंद किशोर यादव हिस्सा लेंगे। आठ फरवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह गोरखपुर, बस्ती और आजमगढ़ मंडल के 25 हजार से ज्यादा बूथ अध्यक्षों से सीधा संवाद करेंगे।