फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सौर ऊर्जा से जगमग होगा आईटीआई चरगांवा

सौर ऊर्जा से जगमग होगा आईटीआई चरगांवा

Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jan 2019 12:46 AM IST
विज्ञापन
सौर ऊर्जा से जगमग होगा आईटीआई चरगांवा
गोरखपुर। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई)चरगांवा ने अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए वैकल्पिक ऊर्जा का सहारा लेने की दिशा में कदम बढ़ा दिया है। अब जल्द ही ये परिसर सौर ऊर्जा से जगमग होगा। इसे लेकर शासन ने 42 लाख रुपये का बजट जारी किया है। यूपी नेडा की ओर से रविवार से 40 किलोवाट के सोलर प्लांट को लगाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

आईटीआई चरगांवा के प्रधानाचार्य सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से 10 जिलों के एक-एक आईटीआई संस्थान में सोलर प्लांट लगाया जाना है। छात्रों को अब प्रशिक्षण के दौरान बिजली के कारण मुसीबतों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि हर महीने संस्थान की ओर से 150 किलोवाट बिजली की खपत की जाती है। इससे डेढ से दो लाख रुपये बिजली का भुुगतान करना पड़ता है। सोलर प्लांट लगने से करीब एक तिहाई बिजली का बिल खत्म करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed