{"_id":"5b77251842c79246586431d4","slug":"111534534936-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रास कंट्री रेस के विजेता बने राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रास कंट्री रेस के विजेता बने राहुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
cross country race
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से पांच किलोमीटर लंबी क्रास कंट्री रेस का आयोजन किया गया। रेस में राहुल यादव विजेता रहे। दूसरा स्थान अमित कुमार और तीसरा स्थान पर इश्तेयाक अली ने हासिल किया। इनके अलावा मनीष मौर्य, सुग्रीव सिंह, धनंजय निषाद ने क्रमश: चौथा, पांचवा और छठां स्थान हासिल किया।
पंद्रह अगस्त की सुबह छह बजे रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम के मेन गेट से क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी एके पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रेस का शुभारंभ किया।
यहां से रेलवे बस स्टेशन, यूनिवर्सिटी चौराहा, छात्रसंघ चौराहा, पैडलेगंज चौराहा, मोहद्दीपुर चौराहे से बाएं मुड़कर फिर पैडलेगंज, छात्रसंघ चौराहा होते हुए रेस स्टेडियम पर खत्म हुई। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी से विजेताओं को पुरस्कृत किया। दौड़ में 112 धावक शामिल हुए। इस अवसर पर उपक्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार, हरीराम यादव, नफीस अहमद, प्रवीन यादव, अशोक शाही, विशाल कुमार, ओमकार, कमलेश कुमार, अजय सिंह, सीमा विश्वकर्मा, विजय लक्ष्मी, संध्या यादव आदि मौजूद थे।