{"_id":"5b465c2e4f1c1bb6248b5b2a","slug":"111531337774-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में बीए में प्रवेश का कट ऑफ जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में बीए में प्रवेश का कट ऑफ जारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 12 Jul 2018 01:30 AM IST
विज्ञापन
फाइल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में बीए में प्रवेश के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की कट ऑफ मेरिट जारी कर दी गई है। प्रवेश 14 से 17 जुलाई तक सुबह नौ बजे से होंगे।
दीक्षा भवन के प्रथम तल पर प्रवेश लिया जाएगा। 14 जुलाई को अन्य पिछड़ा वर्ग में 197.5 से 192 अंक तक, अनुसूचित जाति में 183 से 197.5 तक, अनुसूचित जनजाति वर्ग में 144 से 197.5 तक का प्रवेश होगा। विशेष संवर्ग के विद्यार्थियों को तीनों दिन प्रवेश दिए जाएंगे। 16 जुलाई को मेरिट लिस्ट की द्वितीय सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग में 189 से 191.5 अंक तक, अनुसूचित जाति में 174 से 182.5 अंक तक पाने वालों का प्रवेश सुबह नौ बजे से होगा। 17 जुलाई को प्रथम प्रतीक्षा सूची में अन्य पिछड़ा वर्ग में 181.5 से 188.5 तक, अनुसूचित जाति में 151.5 से 173.5 अंक तक एवं अनुसूचित जनजाति में प्रतीक्षा सूची में 63 से 143.5 अंक तक का प्रवेश सुबह नौ बजे से होगा। द्वितीय प्रतीक्षा सूची में 17 जुलाई को ही दोपहर 12:15 बजे से अन्य पिछड़ा वर्ग में 174 से 181 अंक तक, अनुसूचित जाति में 144 से 151 अंक तक तथा अनुसूचित जनजाति में 63 से 143.5 अंक तक पाने वाले अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया जाएगा। बीए प्रवेश के संयोजक प्रो हिमांशु चतुर्वेदी ने बताया कि विशेष संवर्ग के अभ्यर्थियों को प्रवेश के समय मूल प्रमाण पत्र लाना अनिवार्य है।

स्नातक प्रवेश में च्वॉइस लॉक अब 15 तक
गोरखपुर। गोरखपुर यूनिवर्सिटी में संयुक्त स्नातक प्रवेश प्रक्रिया में च्वॉइस लॉक करने की तिथि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी गई है। पहले 13 जुलाई तक समयसीमा तय की गई थी। संयोजक प्रो सुधीर कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने पहले सिर्फ यूनिवर्सिटी परिसर में ही प्रवेश के लिए च्वॉइस लॉक की थी और उन्हें परिसर में प्रवेश नहीं मिल पाया है, वे भी संबद्ध महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए च्वॉइस लॉक कर सकते हैं। वहीं जो अभ्यर्थी अपनी रुचि के चयनित कालेजों के क्रम में बदलाव करना चाहते हैं वे भी इस अवधि में दोबारा च्वॉइस लॉक कर सकते हैं।
विज्ञापन