{"_id":"5a32e18c4f1c1b001c8b8d97","slug":"111513283980-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरएसएस को समझने के लिए शाखा में आना जरूरी-सुनील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरएसएस को समझने के लिए शाखा में आना जरूरी-सुनील
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2017 02:12 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) का स्वयंसेवक समागम गुरुवार को अभयनंदन इंटर कॉलेज असुरन में हुआ। इसका उद्घाटन शारीरिक शिक्षण प्रमुख सुनील कुलकर्णी ने किया। सुनील ने कहा कि संघ समाज के सभी वर्गों को समाहित करता है। सबका स्वागत भी है। संघ की कार्यशैली, पद्धति अलग है। इसे समझने के लिए संघ की शाखा में आना जरूरी है।
विज्ञापन
इंटर कॉलेज मैदान पर संघ के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शाखा लगी। शारीरिक और बौद्धिक विकास का मंत्र दिया गया। शारीरिक शिक्षण प्रमुख ने कहा कि शाखा की मदद से धैर्यवान, राष्ट्रप्रेमी और जोशीले कार्यकर्ता तैयार किए जाते हैं। संघ का कार्यकर्ता आंदोलन में विश्वास नहीं करता है। समाज के अंतिम व्यक्ति को सभी सुविधाओं का लाभ मिले, इसकी कोशिश की जाती है। विश्व का सबसे प्राचीन धर्म सनातन है। इसका अनुयायी हिंदू समाज है। यह समाज जागृत रहे, इसका प्रयास लगातार करना होगा। अगर हिंदू जाग गया और साथ चलने लगा तो हम अपने उद्देश्य में सफल होंगे। इस मौके पर संघचालक विद्या भूषण, विभाग संघचालक डॉ. महेंद्र, प्रांत प्रचारक मुकेश, सह प्रांत प्रचारक सुभाष, विभाग कार्यवाह आत्मा सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख उपेंद्र प्रसाद द्विवेदी, उमेश सिंह, दुर्गेश, अरुण मल जगदीश और पुनीत पांडेय मौजूद रहे।
विज्ञापन