फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   डॉ. अंबेडकर का मनाया गया परिनिर्वा दिवस

परिनिर्वाण दिवस पर याद किए गए डॉ. अंबेडकर

Wed, 06 Dec 2017 08:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 06 Dec 2017 08:50 PM IST
विज्ञापन
डॉ. अंबेडकर का मनाया गया परिनिर्वा दिवस
कई संगठनों ने बाबासाहेब को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : Amar Ujala
सामाजिक संगठनों ने बुधवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का 62वां परिनिर्वाण दिवस मनाया। उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
विज्ञापन

अंबेडकर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष उदय चंद राज की अध्यक्षता में बुधवार को अंबेडकर चौक स्थिति बाबा साहब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


इसी तरह से कल्याण सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. लालचंद प्रसाद जाटव के नेतृत्व में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। उन्होंने कहा कि बाबा साहब गरीबों और कमजोरों के मसीहा थे। जो लोग बाबा साहब के नाते आरक्षण का लाभ पाकर आईएएस और आईपीएस बने हैं, वे समाज को नहीं, परिवार को आगे बढ़ा रहे हैं। यह बाबा साहब के सपने के विरुद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत गाडके पूर्वांचल सेवा समिति के तत्वावधान में अंबेडकर पार्क हड़हवा फाटक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। वहीं लोक जनशक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। लार्ड बुद्धा चैरिटेबल सोसाइटी आफ इंडिया के तत्वावधान में महादेवपुरम बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पूर्व कमिश्नर पारसनाथ जिज्ञासु तथा इंजीनियर ध्रुपद राम ने बाबा साहब को विधि वेत्ता बताया। शास्त्री नगर कालोनी में बाबा साहब के परिनिर्वाण दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने उनके कृतित्व पर प्रकाश डाला।

अंबेडकर जागरण मंच के तत्वावधान में कचहरी चौक पर बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। महाराणा प्रताप पीजी कॉलेज जंगल धूसड़ में बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने कहा कि उनकी प्रतिभा को देखते हुए बड़ौदा नरेश ने उन्हें उच्च शिक्षा के लिए विदेश भेजा था। विश्व विद्यालय गेट पर छात्रों ने बाबा साहब का परिनिर्वाण दिवस मनाया। रेलवे बस स्टेशन के क्षेत्रीय कार्यालय पर बाबा साहब को याद कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।

कांग्रेसियों ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि दी
महानगर कांग्रेस कमेटी और दलित जोड़ो अभियान समिति की ओर से आयोजन कर बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया गया। इस दौरान कांग्रेसियों ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। बतौर मुख्य अतिथि डॉ. अजीज ने कहा कि बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रदेश प्रवक्ता राकेश यादव, अनिल सोनकर ने कहा कि बाबा साहब ने दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के साथ संपूर्ण समाज के लिए काम किया। बैठक में एएस रहमान, हाजी जमाल अहमद, हाजी फैयाज अहमद, राजू गुप्ता, अमजद अंसारी, निसार अहमद, सुमन श्रीवास्तव, प्रभु कनौजिया, बृज बिहारी साहनी, विशाल पांडेय, राजकुमार राव, मनोज कुमार, मो. रजा, राजेंद्र यादव समेत कई लोग मौजूद रहे।


रेलवे में मना डॉ. अंबेडकर महापरिनिर्वाण दिवस
रेलवे अधिकारी क्लब में बुधवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर का महापरिनिर्वाण दिवस मनाया गया। अधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पूर्वोत्तर रेलवे कला समिति के कलाकारों ने भजन प्रस्तुत किया। अपर महाप्रबंधक एसएल वर्मा ने कहा कि डॉ. अंबेडकर ने धर्म को समाज के लिए अनिवार्य बताया। मुख्य कार्मिक अधिकारी एलबी राय, मुख्य संरक्षा अधिकारी एनके अंबिकेश ने भी विचार रखे। इस मौके पर पूर्व मुख्य परिचालन प्रबंधक राकेश त्रिपाठी, पूर्व मुख्य कार्मिक अधिकारी ओम प्रकाश, कर्मचारी नेता चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed