{"_id":"5a104dcd4f1c1b74698bc720","slug":"111511017933-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी में छात्रा से छींटाकशी मामले में कार्रवाई से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी में छात्रा से छींटाकशी मामले में कार्रवाई से हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 18 Nov 2017 08:54 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी कैंपस में सरेराह विधि छात्रा से हुई छींटाकशी मामले में कार्रवाई से आरोपियों में हड़कंप है। मामले में शुक्रवार को ही चार मुख्य आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया गया था और घटना की जगह खड़े छात्र को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब देने शनिवार को आरोपी छात्र प्रॉक्टर दफ्तर में पहुंचा। इस दौरान अपनी गलती मानते हुए उसने प्रॉक्टर सेकॅरिअर बचाने की गुहार लगाई। मामले की जांच जल्द पूरी करने के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन कर दिया गया है। एक सप्ताह के भीतर कमेटी मामले की जांच कर रिपोर्ट देगी।
शुक्रवार की सुबह एलएलबी की छात्रा क्लास अटेंड करने जा रही थी। आरोप है कि विभाग के पास ही दो बाइक पर सवार विधि के चार सीनियर छात्रों ने उस पर अभद्र टिप्पणी की। छात्रा के विरोध के बावजूद वे फब्तियां कसते रहे। परेशान छात्रा ने इसकी शिकायत विधि डीन से की। शिकायत की जानकारी पर मौके पर चीफ प्रॉक्टर प्रो. गोपाल प्रसाद भी पहुंचे। उन्हें छात्रा ने आरोपी छात्रों की तस्वीर उपलब्ध कराई थी।