फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   लखनऊ-गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

लखनऊ-गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

Wed, 27 Sep 2017 01:20 AM IST
Updated Wed, 27 Sep 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ-गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेसवे का होगा निर्माण

विज्ञापन
गोरखपुर।
गोरखनाथ मंदिर पहुंचे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि प्रदेश को विकास की राह पर लाने के लिए सरकार ने कुछ अल्पकालीन तो कुछ दीर्घकालीन योजनाएं बनाई हैं। गोरखपुर-खजनी-कम्हरियाघाट मार्ग को सीधे लखनऊ-गाजीपुर-बलिया एक्सप्रेसवे से कनेक्ट किया जा रहा है। इस क्षेत्र को औद्योगिक गलियारे के रूप में विकसित किया जाएगा। इससे विकास की गति तेज होगी। नई औद्योगिक इकाइयां स्थापित होंगी। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। युवाओं को रोजगार मिल सकेगा।
मुख्यमंत्री ने सड़कों पर ट्रैफिक कम हो, इसलिए छोटे-बड़े शहरों को एयर कनेक्टिविटी से जोड़ा जा रहा है। जल्द ही गोरखपुर से लखनऊ, इंदौर की फ्लाइट शुरू होगी। इसकी तैयारी चल रही है। वाराणसी, गोरखपुर, लखनऊ और इलाहाबाद सहित प्रमुख मंडल मुख्यालयों को भी एयर कनेक्टिविटी दी जा रही है। गोरखपुर के मिनी मेट्रो की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) बन रही है। डीपीआर बनने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आगरा, इलाहाबाद और वाराणसी को मेट्रो की सौगात भी मिलेगी। इसके लिए जरूरी औपचारिकता पूरी कराई जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ से तबाह किसानों के फसलों के नुकसान का सर्वे कराया जा रहा है। नए सर्वे के हिसाब से मुआवजा दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने बुंदेलखंड को भी एक्सप्रेसवे देने का ऐलान किया है। फोर लेन के किनारे उद्योग लगाए जाएंगे। इससे रोजगार की संभावनाएं बढ़ेंगी। यातायात की बेहतर सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


10 अक्तूबर से कम होगी निर्माण सामग्री की महंगाई
मुख्यमंत्री ने कहा कि 10 अक्तूबर के खनन का काम सुचारु रूप से चलेगा। गिट्टी, मोरंग की महंगाई कम होगी। खनन के पट्टे सरकारी संस्थाओं को दिए गए हैं। सेटेलाइट सर्वे भी कराया जा रहा है। इसके जरिये खनन का हिसाब-किताब रखा जाएगा। जितने क्षेत्र के खनन का पट्टा है, उतने ही दायरे में खुदाई की जा सकेगी। इसका अनुपालन नहीं हुआ तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराधियों की जगह जेल
एसएसपी गोरखपुर की पीठ थपथपाई
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। हमारा दरोगा मारा गया, सिपाही मारा गया। हमने पूछा यह क्या हो रहा है। पुलिस वालों ने उसकी भाषा में जवाब देना शुरू किया तो 20 से अधिक अपराधी मुठभेड़ में मारे गए। सैकड़ों घायल हो गए। कितने जमानत खारिज कराकर जेल चले गए। मुख्यमंत्री ने गोरखपुर एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज की पीठ भी थपथपाई। कहा कि पंकज की कार्य प्रणाली बेहतरीन है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था। अब ऐसा नहीं है। अपराध करने वालों को दंडित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed