{"_id":"59c2cc314f1c1b21688b5b58","slug":"111505938481-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ
Updated Thu, 21 Sep 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विवेक सिंह
गोरखपुर।
वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में अब केंद्र सरकार की ‘खेलो इंडिया’ योजना के तहत फुटबॉल के लिए सिंथेटिक टर्फ और एथलेटिक्स टर्फ के साथ बहुउद्देशीय हॉल और अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनाया जाएगा। प्रिंसिपल ने कॉलेज को अपग्रेड करने के लिए 25 करोड़ का प्रस्ताव सरकार को भेजा है। उम्मीद है कि इस पर स्वीकृति मिल जाएगी। पांच करोड़ में बनने वाले सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ के निर्माण से जहां खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के दौरान चोट नहीं लगेगी, वहीं इस टर्फ पर ज्यादा उछाल मिलेगी। इससे खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार किया जा सकेगा। यूपी का यह पहला सिंथेटिक फुटबॉल टर्फ होगा।
5.50 करोड़ में बनेगा सिंथेटिक एथलेटिक्स टर्फ
स्पोर्ट्स कॉलेज में 5.50 करोड़ रुपये की लागत से पूर्वांचल का पहला एथलेटिक्स सिंथेटिक टर्फ बनाया जाएगा। लखनऊ स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर बनने वाले इस टर्फ से एथलीटों को फायदा मिलेगा।
आठ करोड़ में बनेगा बहुउद्देशीय हॉल
कॉलेज में 24 सौ स्क्वायर फीट में बहुउद्देशीय हॉल बनेगा। इसमें एक ही छत के नीचे बास्केटबॉल, हैंडबॉल, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस समेत अन्य खेलों का आयोजन होगा। इन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाओं से लैस करने के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल बनेगा
कॉलेज में 6.5 करोड़ की लागत से अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्वीमिंग पूल भी बनाया जाएगा। इसमें चेंज रूम के साथ अत्याधुनिक उपकरण, वॉटर फिल्ट्रेशन प्लांट समेत बाथरूम और टॉयलेेट भी बनाए जाएंगे। 50 फीट लंबे और 25 फीट चौड़े इस पूल में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं भी हो सकेंगी।
क्या है खेलो इंडिया योजना
केंद्र सरकार की ओर से अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए खिलाड़ियों को तैयार करने के साथ ही नागरिकों कोे स्वास्थ्य लाभ देने के लक्ष्य से इस योजना की शुरूआत की गई है। इसके तहत क्षेत्र विशेष के लोकप्रिय खेलों का आयोजन हर जिले में किया जाएगा। कई आयु वर्ग में खेलों का आयोजन किया जाएगा, इसमें खिलाड़ियों के साथ आम नागरिक भी शामिल हो सकेंगे। जिला स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले 20 खिलाड़ियों को 500 सौ रुपये प्रतिमाह, राज्य स्तर के 50 खिलाड़ियों को एक हजार रुपये और राष्ट्रीय स्तर पर 500 खिलाडियों को 5 हजार रुपये की स्कालरशिप दी जाएगी।
कोट
खेलो इंडिया योजना के तहत स्पोर्ट्स कॉलेज को अपग्रेड करने के लिए 25 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। बजट मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
- एके पांडेय, प्रिंसिपल, वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज