{"_id":"59be92ff4f1c1bad688b4fc4","slug":"111505661695-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाइनल मैच न कराने पर भड़के खिलाड़ी, सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाइनल मैच न कराने पर भड़के खिलाड़ी, सड़क जाम
Updated Sun, 17 Sep 2017 08:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चौरीचौरा।
भाजपा के खेलो भारत कार्यक्रम के तहत रविवार को मजीठिया स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता के फाइनल और पुरस्कार वितरण का आयोजन होना था। लेकिन स्टेडियम में पहुंचे खिलाड़ियों को जब आयोजक नहीं मिले तो वे भड़क गए और वहां पर लगे होर्डिंग, पोस्टर को आग के हवाले कर विरोध जताया। इसके बाद भी खिलाड़ियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो फुटहवा इनार के पास एकत्र होकर सड़क जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस के प्रयास के बाद भी खिलाड़ी नहीं माने। करीब एक घंटे बाद पहुंचे भाजपा नेता दीपक जायसवाल ने 21 सितंबर को पुरस्कार वितरण और खेल का आयोजन कराने का आश्वासन दिया जिसके बाद खिलाड़ियों ने रास्ता खाली किया।
भाजपा युवा मोर्चा ने पांच दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया था। शनिवार को सभी खेल संपन्न हो गए थे लेकिन कबड्डी का फाइनल मैच रविवार को कराए जाने की बात कही गई थी। रविवार को ही पुरस्कार वितरण भी होना था। जीते खिलाड़ी पुरस्कार पाने के लिए और कबड्डी के खिलाड़ी फाइनल मैच के लिए पहुंचे थे। स्टेडियम में खिलाड़ी तो पहुंच गए मगर आयोजक नहीं पहुंचे। जंगल चौरी के खिलाड़ी विनय, प्रदीप, पवन, पंकज, सैनिक नगर के शत्रुध्न, अजीत, अखिलेश, दूधई के दुर्गेश, अरुण, साधू शरण, पन्नेलाल, धर्मदास, दीनानाथ का कहना है कि भाजयुमो ने खेल के दौरान न उन्हें कोई सुविधाएं दीं और न पुरस्कार और प्रमाण पत्र दिया। उनके साथ धोखा किया गया है। भाजपा नेता दीपक कुमार जायसवाल ने बताया खिलाड़ियों और आयोजक के बीच गलतफहमी के कारण रविवार को मैच नहीं हुआ। 21 सितंबर को खेल का आयोजन और पुरस्कार वितरण कराया जाएगा।