फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गांधीगीरी कर दिया रामगढ़ ताल को प्रदूषित नहीं करने का संदेश

गांधीगीरी कर दिया रामगढ़ ताल को प्रदूषित नहीं करने का संदेश

Fri, 15 Sep 2017 09:59 PM IST
Updated Fri, 15 Sep 2017 09:59 PM IST
विज्ञापन
गांधीगीरी कर दिया रामगढ़ ताल को प्रदूषित नहीं करने का संदेश

विज्ञापन
गोरखपुर।
सुपर वालंटियर फोर्स-60 ने रामगढ़ ताल घूमने आने वाले पर्यटकों को गुलाब देकर ताल में गंदगी नहीं फेंकने का संदेश दिया। कहा कि ताल गोरखपुर की शान है। इसके स्वरूप को बेहतर बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

शुक्रवार को कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए डीएम राजीव रौतेला ने कहा कि यह झील प्रदेश का गौरव है। आने वाले समय में इस विशाल झील के सौंदर्य में जहां और इजाफ ा होगा, वहीं पर्यटन की दृष्टि से भी इसका महत्व बढे़गा। अब जरूरत इस बात की है कि लोग अपने दायित्व का निर्वहन करें। यह झील प्रदूषित ना हो पाए, इसलिए इसे पॉलीथीन एवं कचरे से बचाना होगा। उन्होंने कहा की यह क्षेत्र अब वेटलैंड एरिया में आ रहा है, इसलिए कानूनी तौर पर भी लोगों को जागरूक करने की जरूरत है। अन्यथा इसे प्रदूषित करने वाले या फि र इसके संरक्षण में खलल डालने वालों पर कानूनी कार्रवाई होगी। इस कार्य में नगर निगम, वन निगम और अन्य प्रशासनिक विभागों की अहम भूमिका होगी। सुपर-60 के गठन के लिए डीएम ने प्रो. अजय शुक्ल को बधाई दी। कार्यक्रम की शुरुआत में सुपर-60 के वालंटियर प्रो. अजय शुक्ल, जल निगम के परियोजना अधिकारी रतनसेन सिंह की अगुआई में भुट्टा, मूंगफ ली, बर्गर इत्यादि की दुकानों पर जाकर उन्हें गुलाब देकर स्वच्छता का संदेश दिया गया। जल निगम के अधिशासी अभियंता डीपी मिश्रा, प्रो. एसएस वर्मा, डॉ. सुमन सिन्हा ने रामगढ़ ताल की खासियतें बताईं। इस मौके पर नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह, डॉ. मुमताज खान, सिद्धार्थ गौतम, अतुल कृष्णा मिश्रा, शुभी मिश्रा, गणेश पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed