फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शहर की दो सड़कों पर नहीं चलेंगे फोरव्हीलर

शहर की दो सड़कों पर नहीं चलेंगे फोरव्हीलर

Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहर की दो सड़कों पर नहीं चलेंगे फोरव्हीलर
गोरखपुर।
विज्ञापन

शहरवासियों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग ने मंगलवार को बड़े फैसले लिये। शहर की दो सड़कों पर जहां फोर व्हीलर का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया वहीं रोडवेज बसों को बदले रूट से निकालने का आदेश जारी किया गया। शहर के अलग-अलग चौराहे, सड़कों की यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है।

कैंट से बेतियाहाता और शास्त्री चौक से घोष कंपनी सीधे नहीं जा पाएंगे वाहन
शहर को जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात व्यवस्था में परिवर्तन किया गया है। कैंट चौराहे से बेतियाहाता चौराहे की ओर चार पहिया वाहनों के एंट्री पर रोक लगा दी गई है। अब चार पहिया वाहन कैंट से सीधे इलाहाबाद बैंक जाएंगे, फिर वहां से घूमकर बेतियाहाता की ओर जाएंगे। इसी तरह शास्त्री चौक पर चौराहे के पास कट बंद कर दिया गया है। अब शास्त्री चौक से वाहन सीधे जिला अस्पताल की ओर नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को कचहरी चौराहे से मुड़कर जाना होगा।
विज्ञापन

एसपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि शहर में वाहनों की संख्या ज्यादा है और सड़कें ज्यादा चौड़ी नहीं हैं। दूसरे सड़कों पर ही वाहन खड़े कर दिए जा रहे हैं जिस वजह से जाम की समस्या हो रही है। इससे निजात के लिए दो सड़कों पर वाहनों को डायवर्ट करने का फैसला लिया गया है। कैंट से बेतियाहाता चौक के रास्ते पर ज्यादा जाम सड़क पर चार पहिया वाहनों के खड़े होने से लगता है। अब इस मार्ग पर चार पहिया वाहन को जाने ही नहीं दिया जाएगा। ये वाहन अब कैंट से सीधे इलाहाबाद बैंक तिराहे जाएंगे और फिर वहां से मुड़कर बेतियाहाता चौक की ओर। शास्त्री चौक के पास मौजूद जिस कट की वजह से जाम लग रहा था, उसे बंद कर दिया गया है। अब सीधे घोष कंपनी नहीं जा पाएंगे बल्कि उन्हें घूमकर जाना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुधार की ये योजना भी
- शास्त्री चौक पर बैरियर या फिर रस्से से डिवाइडर बनाएं जाएंगे
- शास्त्री चौराहे पर अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटाया जाएगा
- बेतियाहाता चौराहा से हुनमान मंदिर रोड पर नो पार्किंग में खड़े वाहन पर कार्रवाई होगी
- गणेश चौराहे से कचहरी चौराहे एवं गणेश चौराहे से विजय चौक तक अतिक्रमण हटाया जाएगा
- कार्मल मोड़ से बड़े बैरियर को हटाकर कोन एवं रस्से के माध्यम से डिवाइडर बनाया जाएगा
- गोलघर चौराहे पर बाईं ओर मुड़ने के लिए बैरियर व रस्से के माध्यम से लेन डिवाइडर बनाया जाएगा

बदले रूट से जाएंगी बसें, आज से नई व्यवस्था लागू
रोडवेज बसें अब शहर के बीच से होकर नहीं जाएंगी। अलग-अलग रूट की बसों को डायवर्ट कर दिया गया है। एपी ट्रैफिक आदित्य वर्मा ने बताया कि नई व्यवस्था बुधवार से प्रभावी हो जाएगी।
बसों के लिए तय किए गए रूट
मोहद्दीपुर से कूड़ाघाट, धर्मशाला से गोरखनाथ मंदिर रोड पर जाम कम करने के लिए रोडवेज बसों को डायवर्ट किया गया है। अब बसें बाईपास होकर जाएंगी।
- रेलवे रोडवेज बस स्टेशन से देवरिया/कुशीनगर जाने वाली बसें छात्रसंघ भवन चौराहा, पैडलेगंज, तारामंडल, खोराबार बाईपास, देवरिया बाईपास होकर जाएंगी।
- देवरिया से आने वाली बसें खोराबार बाईपास से कूड़ाघाट, मोहद्दीपुर, छात्रसंघ चौराहा होते हुए बस स्टैंड आएंगी।
- कुशीनगर से आने वाली बसें जगदीशपुर, कोनी, कुसुम्ही बाजार, एयरपोर्ट होते हुए बस स्टैंड आएंगी।
- रेलवे स्टैंड से सोनौली, महराजगंज को जाने वाली बसें छात्रसंघ चौराहा से मोहद्दीपुर, पादरीबाजार, खजांची चौक से होकर जाएंगी।
- सोनौली से आने वाली बसें बरगदवां तिराहा से फर्टिलाइजर, खजांची चौक, पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर से छात्रसंघ चौराहे के रास्ते आएंगी।
- महराजगंज से आने वाली बसें भटहट, मेडिकल रोड, खजांची चौक, पादरीबाजार, कौवाबाग, मोहद्दीपुर से छात्रसंघ चौराहे से रेलवे रोडवेज स्टैंड तक आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed