फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   रेलवे अपराधियों का बनेगा क्राइम रजिस्टर

रेलवे अपराधियों का बनेगा क्राइम रजिस्टर

Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 01:48 AM IST
विज्ञापन
रेलवे अपराधियों का बनेगा क्राइम रजिस्टर

विज्ञापन
गोरखपुर।
जीआरपी आईजी वीके सिंह ने कहा कि ट्रेन और रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय अपराधियों का क्राइम रजिस्टर बनेगा। जिसे आरपीएफ और स्थानीय पुलिस से भी साझा किया जाएगा। ताकि अपराधियों के बारे में अधिक से अधिक जानकारी हासिल हो। कहा कि ट्रेनों चलने वाले वेंडर, कोच अटेंडेंट का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा।
आईजी मंगलवार को जीआरपी लाइंस में पत्रकारों से रूबरू थे। इसके पूर्व उन्होंने एसपी जीआरपी दफ्तर का निरीक्षण किया। जीआरपी लाइंस में उन्होेंने परेड की सलामी भी ली। आईजी ने कहा कि अपराधियों पर जब तक दबाव नहीं बनेगा, वे अपराध करते रहेंगे। इसके लिए जीआरपी को रेल प्रशासन, जिला पुलिस, खुफिया तंत्र से तालमेल बनाकर काम करना होगा। कहा कि हमारा लक्ष्य जीरो टैलेंस है। ग्राउंड लेवल पर काफी कमियां हैं, जिसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


20 जवानों को आईजी ने किया सम्मानित
गोरखपुर। जीआरपी आईजी ने सराहनीय काम करने वाले करीब 20 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। कहा कि इस महीने जीआरपी ने जमानत पर रिहा होने के बाद अपराध में सक्रिय 20 अपराधियों को जेल भेजा है। इससे ट्रेनों में जहरखुरानी व चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed