फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मालगाड़ी से कटकर पान विक्रेता की मौत

मालगाड़ी से कटकर पान विक्रेता की मौत

Tue, 12 Sep 2017 11:19 PM IST
Updated Tue, 12 Sep 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
मालगाड़ी से कटकर पान विक्रेता की मौत
संतकबीरनगर। खलीलाबाद और मगहर रेलवे स्टेशन के बीच बगला ताल के पास मंगलवार को गोरखपुर की ओर जा रही मालगाड़ी से कटकर पान विक्रेता ने जान दे दी। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस को पान विक्रेता की जेब में सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने अपनी इच्छा से आत्महत्या की बात कही है। बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय ने बताया कि गोरखपुर की ओर जा रही मालगाड़ी से कटकर एक युवक ने आत्महत्या कर ली। जेब में मिले सुसाइड नोट में उसने अपनी इच्छा से आत्महत्या करने की बात लिखी है। शव की पहचान बेलौली गांव निवासी 30 वर्षीय राजन पुत्र मगरु गुप्ता के रूप में हुई। उसके चचेरे भाई बृजेश गुप्ता ने शव की पहचान की। चचेरे भाई ने बताया कि राजन तीन भाइयों में दूसरे नंबर के थे। पांच साल पहले उसकी शादी हुई थी और बच्चे नहीं है। उनके पिता मगरु खेती किसानी करते है। जबकि राजन शिवापार गांव के पास एक कुटी के निकट पान की गुमटी चला कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उसने आखिर आत्म हत्या क्यों कर ली परिवार के लोगों को समझ में नहीं आ रहा है। पान विक्रेता की पत्नी अंकिता का रो- रो कर बुरा हाल था। नाते- रिश्तेदार और घर के लोग गमगीन थे। सभी आत्म हत्या की वजह को लेकर चिंतित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed