{"_id":"59adb0794f1c1b54738b51a1","slug":"111504555129-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी ने किया अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीआरपी ने किया अलर्ट
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
नेपाल के रास्ते भारत की सीमा में दाखिल हुए आतंकियों के ट्रेनों को निशाना बनाए जाने की खुफिया रिपोर्ट पर अब आरपीएफ के बाद जीआरपी ने भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया है। जीआरपी ने सतर्कता बढ़ा दी है साथ ही एसओजी और रेलवे की स्पेशल टीम को भी निगरानी में लगाया गया है।
एसपी रेलवे डॉ धर्मवीर सिंह ने बताया कि एडीजी रेलवे के निर्देश पर स्पेशल टीम बनाई गई है। इसमें शामिल जवाल सिविल ड्रेस में ट्रेनों में जा रहे हैं। उनके रिजर्वेशन कराके यात्रियों के बीच जाने से संदिग्ध यात्रियों की निगरानी में मदद मिलेगी। साथ ही जवान ट्रेनों की निगरानी करने के अलावा इसके लिए यात्रियों को भी जागरूक कर रहे हैं। रेलवे ट्रैक की निगरानी में भी जवानों को लगाया गया है। कुछ दिन पहले ही खुफिया एजेंसियों ने रेलवे के लिए अलर्ट जारी किया था कि नेपाल व कश्मीर के रास्ते भारत की सीमा में घुसे आतंकी पूर्वोत्तर रेलवे की ट्रेनों को निशाना बना सकते हैं। इसके बाद आईजी आरपीएफ राजाराम ने पूर्वोत्तर रेलवे के तीनों मंडलों में हाई अलर्ट जारी कर दिया था।