फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मालवीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : सीएम देंगे मालवीयंस को गोल्ड मेडल

मालवीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : सीएम देंगे मालवीयंस को गोल्ड मेडल

Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 01:32 AM IST
विज्ञापन
मालवीय विश्वविद्यालय दीक्षांत समारोह : सीएम देंगे मालवीयंस को गोल्ड मेडल

विज्ञापन
गोरखपुर।
मालवीय यूनिवर्सिटी के दूसरे दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे, वहीं समारोह के मुख्य अतिथि सीएम योगी आदित्यनाथ होंगे। विशिष्ट अतिथि प्राविधिक शिक्षामंत्री आशुतोष टंडन गोपाल होंगे। विद्यार्थियों को दीक्षांत भाषण विशिष्ट अतिथि कुलपति जीएलए यूनिवर्सिटी मथुरा और एकेटीयू लखनऊ के संस्थापक प्रो. दुर्ग सिंह चौहान देंगे। 10 सितंबर को आयोजित होने वाले दीक्षांत समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।
ये जानकारी मालवीय यूनिवर्सिटी के स्वर्ण जयंती सभागार में पत्रकारों से बातचीत में कुलपति प्रो. एसएन सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि दीक्षांत समारोह में सत्र 2015-2017 की वार्षिक परीक्षाओं में टॉप करने वाले 14 मेधावियों को राज्यपाल राम नाईक और सीएम गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे, वहीं दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने वाले 28 विद्यार्थियों को सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट प्रदान किया जाएगा। इस बार टॉपर्स में लड़कों ने बाजी मारी है। 14 टॉपर्स में आठ छात्र और छह छात्राएं शामिल हैं। इनमेें एमटेक की 12 ब्रांच और एमसीए और एमबीए के एक-एक मेधावी शामिल हैं। प्रेसवार्ता में दीक्षांत समारोह के संयोजक प्रो. केजी उपाध्याय, कुलसचिव डॉ. यूसी जायसवाल और जनसंपर्क अधिकारी डॉ. गोविंद पांडेय मौजूद थे।
विज्ञापन


रामानुजम हॉस्टल का करेंगे लोकार्पण
सीएम योगी आदित्यनाथ दीक्षांत समारोह में शामिल होने से पूर्व कैंपस में नवनिर्मित 240 कमरों के पुरुष हॉस्टल का लोकार्पण करेंगे। इससे बीटेक और एमटेक के छात्रों को लाभ होगा। वर्तमान में हॉस्टलों की संख्या कम होने से मालवीय यूनिवर्सिटी के हॉस्टलों में क्षमता से अधिक लोड है। एक कमरे में तीन से चार विद्यार्थी रहने का मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राहत कोष में देंगे पांच लाख का चेक
बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ मालवीय यूनिवर्सिटी के शिक्षक और कर्मचारी अपने एक दिन का वेतन देंगे। इसके तहत 5 लाख 11 हजार 242 रुपये इकट्ठा हो गए हैं। समारोह के दौरान कुलपति ये चेक मुख्यमंत्री को सौपेंगे।


एमएससी फिजिक्स का चलेगा नया कोर्स
कुलपति प्रो. एस एन सिंह ने बताया कि अगले साल यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रानिक्स में एमएससी के नए कोर्स की शुरूआत की जाएगी। इसके लिए तैयारियां चल रही है। वहीं शिक्षा की गुणवत्ता को सुधारने के लिए 76 शिक्षकों की और जरूरत है। इसे लेकर कवायद चल रही है। वर्तमान में यूनिवर्सिटी में 122 शिक्षक तैनात हैं। पीएचडी स्कालर्स युक्त टीचिंग फैकल्टी का लक्ष्य हासिल करने की तरफ यूनिवर्सिटी सधे कदमों से आगे बढ़ रही है।

गोल्ड मेडल के लिए चुने गए मेधावी
रोहित पटेल
मो. सलीम आजाद
ऋतु राय
दुर्गेश प्रसाद मिश्रा
पूजा वर्मा
विद्या श्रीवास्तव
आकृति पांडेय
श्रेय कसेरा
नीलेश आनंद श्रीवास्तव
सौरभ कुमार पांडेय
रवि शंकर राय
कृति श्रीवास्तव
अनुमिता अग्रवाल
गौरव कुमार कौशल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed