फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दिन कट जा रहा, रात का सन्नाटा पड़ रहा भारी

दिन कट जा रहा, रात का सन्नाटा पड़ रहा भारी

Wed, 23 Aug 2017 02:19 AM IST
Updated Wed, 23 Aug 2017 02:19 AM IST
विज्ञापन
दिन कट जा रहा, रात का सन्नाटा पड़ रहा भारी

विज्ञापन
अरुण चन्द
गोरखपुर। पांच दिन हो गए बाढ़ से घिरे। पानी कम होने का क्रम भी जारी है, मगर अब भी मानीराम के आसपास के प्रभावित इलाकों में खौफ तारी है। रात को कानों तक जरा सी आवाज पहुंचते ही लोग चौंककर उठ जा रहे हैं। डर सता रहा है कि कहीं दोबारा तो पानी नहीं बढ़ने लगा। राहत सामग्री लेकर आती-जाती एनडीआरएफ और पीएसी की नावों की आहट से हर घर से आवाज उठती है। नाव के गुजर जाने के बाद हाथ लगे खाने के पैकेट व अन्य मदद के काफी-नाकाफी होने को लेकर घंटों छिड़ी बहस के बीच दिन तो कट जा रहा है, मगर पानी में फंसे हजारों लोगों के लिए रात काटना मुश्किल हो रहा है।
पीएसी की बोट देखकर कंधे तक पानी में घुसकर मदद मांगने दौड़ी मारवाणी कोठी की इंद्रावती की आंखें तब डबडबा आई जब पीएसी के रामबहादुर पूछ बैठे कि अम्मा कैसी हैं। दो मिनट बाद खुद को संभालते हुए बोली बाबू जो नुकसान हुआ सो हुआ, मगर अब वक्त नहीं कट रहा। रात के सन्नाटे की सायं-सायं और लहरों की आवाज डराती है। कभी सोचा न था ऐसा वक्त आएगा। पानी के और पाउच के लिए पीएसी जवानों से चिरौरी करती विशुनपुरा की स्मृति कहती हैं सबसे ज्यादा दिक्कत पानी की है। दो दिन पहले पड़ोस के लखना की तबीयत रात कोखराब हो गई। आसपास के पांचों घरों के लोग डर गए कि मदद कहां से मांगी जाए। पूरी रात लोग जगे रहे। सुबह हुई तो लोग नाव से उसे अस्पताल ले गए। दो सिलेंडर लेकर लौट रहे अमित, राहुल, अभिमन्यु और बलिराम ने बताया कि सिलेंडर मोहरीपुर से भराकर लौट रहे हैं। उनका घर दो तल का है। गांव के कई घरों के लोग वहीं आसरा लिए हैं। बोले, कौन अपना-कौन पराया। ऐसे वक्त में किसी को जाने के लिए हम कैसे कह सकते हैं।
विज्ञापन

उधर, लेखपाल रामकुमार गुप्ता के फोन पर घुलहवा बंधे के पास नाव से पार कराने में मदद के लिए पहुंचे गायघाट के प्रधान तेजनाथ पानी में घिरे गांव वालों की पीड़ा बयां करने लगे। बोले गांव के लोग हैं। दिनभर हाड़ तोड़ मेहनत करते हैं। शाम को खटिया पर गिरते ही आंख लग जाती है। जब से बाढ़ आई है एक ही जगह छत पर बैठे-बैठे लोगों की हालत खराब हो गई है। दिन तो किसी तरह कट जा रहा, मगर रात का वक्त काटे नहीं कट रहा। थोड़ी आंख लग भी रही है तो जरा सी आवाज पर चौंककर लोग उठ जा रहे हैं। किसी के जेहन में अब भी बांध कटने वाली रात का खौफ है तो किसी को परिवार और घर की चिंता। सांप-बिच्छू का डर अलग से।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed