फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कोलकाता की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

कोलकाता की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

Wed, 16 Aug 2017 09:45 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 09:45 PM IST
विज्ञापन
कोलकाता की फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
स्पाइस जेट
गोरखपुर। कोलकाता जाने वाली स्पाइस जेट के विमान में तकनीकी खराबी आने पर उड़ान के 15 मिनट बाद ही एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करा दी गई। विमान में सवार सभी 67 यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। यात्रियों ने दूसरी विमान की व्यवस्था कराने की मांग को लेकर हंगामा भी किया, लेकिन शाम होने के चलते एयरपोर्ट प्रशासन ने उड़ान की अनुमति नहीं दी।
विज्ञापन


तयशुदा समय से स्पाइस जेट की विमान (3272) ने बुधवार शाम 4.25 बजे उड़ान भरी। करीब 15 मिनट उड़ान भरने के बाद विमान में तकनीकी खराबी आ गई, जिसकी जानकारी देते हुए पायलट ने एयरपोर्ट प्रशासन से इमरजेंसी लैंडिंग कराने की अनुमति मांगी और शाम 4.45 बजे एयरपोर्ट पर विमान की लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली। सूचना पाते ही यात्रियों के घरवाले भी पहुंच गए। तकनीकी खराबी ठीक करने के लिए दिल्ली से विशेष टीम बुलाई गई है। टीम की अनुमति के बाद विमान को उड़ान की मंजूरी दी जाएगी। उड़ान रद्द होने पर यात्रियों ने वेटिंग हॉल में जमकर हंगामा किया। यात्रियों ने दूसरी फ्लाइट का इंतजाम कर कोलकाता भेजने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed