फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   मनबढ़ों ने पेट्रोल पंप कर्मी को रॉड से पीटा

मनबढ़ों ने पेट्रोल पंप कर्मी को रॉड से पीटा

Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
मनबढ़ों ने पेट्रोल पंप कर्मी को रॉड से पीटा
संतकबीरनगर। गलत दिशा से पेट्रोल लेने आए युवक का विरोध करना पंप कर्मी को महंगा पड़ा। नाराज युवक घटना के कुछ देर बाद साथियों संग पहुंचा और रॉड से पीटकर पंप कर्मी लहूलुहान कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस सीसीटीवी फुटेज के सहारे आरोपियों की पहचान में जुट गई।
विज्ञापन

शहर के निवासी अमरनाथ रुंगटा का मुखलिसपुर चौराहे पर पेट्रोल पंप है। यहां गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव हनुमान प्रसाद गुप्ता(35) पुत्र मोती गुप्ता कर्मचारी है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे हनुमान प्रसाद ग्राहकों को पेट्रोल दे रहे थे। तभी बाइक सवार युवक उल्टी दिशा से चला आया। सही दिशा से आने की बात कहने पर कर्मी और युवक में नोकझोंक हो गई। इस संबंध में युवक पंप मालिक से भी मिला। समझाने के पर वह तत्काल तो चला गया। करीब 20 मिनट बाद वह अपने सात-आठ साथियों के साथ फिर पहुंचा और लोहे की रॉड से हनुमान प्रसाद पर ताबड़तोड़ प्रहार कर दिया। जिससे पंप कर्मी लहूलुहान हो गया। इससे वहां अफरातफरी मच गई। पंप कर्मी को घायल को तत्काल जिला अस्पताल ले गए और घटना की सूचना पुलिस को दी। वहीं पंप मालिक अमरनाथ रुंगटा और रामकुमार सिंह के अलावा पेट्रोल पंप ऑनर्स एसोसिएशन जुड़े कई लोग एसपी से मिले और घटना के बारे जानकारी दी। इन लोगों ने आशंका जताई कि मनबढ़ युवक शहर के किसी कॉलेज के छात्र हो सकते हैं। एसपी ने तत्काल एएसपी अशोक कुमार को मौके पर जांच के लिए भेजा। वहीं सीओ राजेंद्र सिंह, कोतवाल राकेश सिंह और बरदहिया बाजार चौकी इंचार्ज बलराम पांडेय मौके पर पहुंचे गए। पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज से भी अराजक तत्वों की तस्वीर साफ नहीं होने से उनकी पहचान नहीं हो पाई। कोतवाल ने बताया कि इस मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


घंटी बजी, नहीं उठा 100 नंबर
पंप मालिक अमरनाथ रुंगटा और रामकुमार सिंह ने एसपी को बताया कि घटना की सूचना देने के लिए तत्काल 100 नंबर पर फोन किया गया। घंटी बजी लेकिन फोन नहीं उठा। शहर के अति व्यस्त जगह पर जिस तरह से अराजक तत्वों ने उत्पात मचाया है, उसमें यदि मुखलिसपुर चौराहे पर मौजूद पुलिस कर्मी सतर्क रहे होते तो शायद आरोपी पकड़े गए होते।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed