फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नीतीश ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया: आरपीएन

नीतीश ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया: आरपीएन

Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
Updated Fri, 28 Jul 2017 02:34 AM IST
विज्ञापन
नीतीश ने बिहार की जनता के साथ धोखा किया: आरपीएन

विज्ञापन
गोरखपुर।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुंवर आरपीएन सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार ने भाजपा का दामन थाम कर बिहार की जनता के साथ धोखा किया है। जनता ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जेडीयू, जनता दल और कांग्रेस गठबंधन की सरकार को वोट दिया था। बिहार की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी।
बृहस्पतिवार को झारखंड का प्रदेश प्रभारी बनने के बाद आरपीएन सिंह पहली बार गोरखपुर पहुंचे थे। यहां पहुंचने पर कांग्रेसियों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि कांग्रेस को नीतीश कुमार से ऐसे विश्वासघात की उम्मीद नहीं थी, लेकिन अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि काफी सोची समझी रणनीति के तहत ऐसी हरकत की है। चीन प्रकरण पर कहा कि सीमा पर भारत सरकार को पूरी मुस्तैदी बनाए रखनी चाहिए ताकि उल्लंघन करने का दुस्साहस कोई न कर सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों का कांग्रेस लगातार विरोध करती रहेगी। पूरे देश में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में धार्मिक उन्माद, महंगाई, किसानों, मजदूरों और कमजोर वर्ग के शोषण के विरुद्ध पार्टी का संघर्ष चलता रहेगा।
विज्ञापन

स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल, मदन कुमार त्रिपाठी, डॉ. विजाहत करीम, अरुण अग्रहरि, अनवर हुसैन, मदन निगम, मोहम्मद इमरान, धर्मराज चौहान, देवेंद्र निषाद, संजीव सिंह ‘सोनू’, हरसेवक तिवारी, सोनू कुमार, महराजगंज से प्रदेश सचिव शरद कुमार सिंह, इम्तियाज अहमद, देवरिया से सुयश मणि व रजनीश सिंह, कुशीनगर से जिलाध्यक्ष रामविलास सिंह, नबी रसूल उर्फ नवीज आलम, सरोज शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट कर लें

नीतिश का फैसला पार्टी विरोधी : अश्वनी
गोरखपुर। जनता दल यूनाइटेड के कार्यकर्ताओं की गुरुवार को पार्टी के कैंप कार्यालय में हुई बैठक में प्रस्ताव पास कर जद यू के नेता शरद यादव से तत्काल राष्ट्रीय परिषद का सम्मेलन बुलाकर नीतिश को पार्टी से निकालने की मांग की गई।
इस मौके पर अश्वनी कुमार पांडेय ने कहा कि नीतिश का भाजपा के साथ जाने का फैसला बिहार की जनता के साथ विश्वासघात है। कल तक जो व्यक्ति संघ मुक्त भारत की बात करता था आज वहीं संघ की गोद में जाकर बैठ गया। बैठक में दिनेश शाही, गयानारायण लाल श्रीवास्तव, सच्चिदानंद त्रिपाठी, गिरीश वर्मा, सुनील कुमार दुबे, अहमद मूसा, भगौती शुक्ला, डीएन गुप्ता , आरिफ महमूद, संतोष लाल श्रीवास्तव, प्रमोद मिश्रा, दीनानाथ चौधरी, रवि श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, रवि यादव आदि मौजूद थे।


‘नीतीश ने किया विश्वासघात’
गोरखपुर। समाजवादी जन परिषद राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य शेषमणि त्रिपाठी तथा पीयूसीएल के जिलाध्यक्ष फतेह बहादुर सिंह ने कहा कि नीतीश का भाजपा के साथ गठबंधन जनादेश का अपमान है। उन्होंने सशक्त विपक्ष की संभावना को धक्का पहुंचाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश के कदम से धर्म निरपेक्षता की नींव कमजोर हुई है। इसे बिहार की जनता कभी भूलेगी नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed