फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   शास्त्रीय ग्रंथों का वास्तविक अर्थ समझने की जरूरत

शास्त्रीय ग्रंथों का वास्तविक अर्थ समझने की जरूरत

Fri, 14 Jul 2017 08:39 PM IST
Updated Fri, 14 Jul 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
शास्त्रीय ग्रंथों का वास्तविक अर्थ समझने की जरूरत

विज्ञापन
गोरखपुर।
गीता वाटिका में श्री चैतन्य महाप्रभु भाव कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को माधव गौडेश्वर वैष्णवाचार्य पुंडरीक गोस्वामी ने लोगों को शास्त्रीय ग्रंथों का अर्थ समझने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि शास्त्रीय ग्रंथों को मात्र पाठ तक ही सीमित नहीं रखना चाहिए। बल्कि इसके विषयों को समझकर अपने जीवन में अमल लाने की जरूरत है। इसके साथ ही 18 वर्ष आयु से ही गीता पढ़ने को प्रेरित किया है। वे शुक्रवार को हनुमान पोद्दार के 125वीं जयंती वर्ष पर आयोजित श्रृंखला के तहत लोगों का मार्ग दर्शन कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि सतबार का अर्थ है सत्यता है। स्वार्थ को अपने अंदर रखकर हम सौ बार भी पाठ करें, तब भी हनुमान जी प्रसन्न नहीं होंगे। स्वार्थ का त्याग करके पाठ करेंगे तो पहले पाठ से ही खुद को हनुमान जी के करीब पाने लगेंगे। उन्होंने लोगों को बिना वक्त गंवाए गीता पढ़ने को प्रेरित किया ताकि खुद में परिवर्तन के साथ दूसरों का भी मार्ग दर्शन कर सकें। अगर गीता 80 वर्ष की आयु में पढ़ते हैं तो परिवर्तन लाकर भी कुछ नहीं कर सकते हैं। इस मौके पर प्रेम अग्रवाल, अजय अग्रवाल, पुनीत अग्रवाल, विनीत अग्रवाल और उमेश कुमार सिंहानिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed