{"_id":"595becaa4f1c1bb4068b45d7","slug":"111499196586-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्राइम कंट्रोल के मास्टर माने जाते है अमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्राइम कंट्रोल के मास्टर माने जाते है अमित
Updated Wed, 05 Jul 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
2007 बैच के आईपीएस अमित पाठक क्राइम कंट्रोल के मास्टर माने जाते हैं। गोरखपुर में बढ़े अपराध को रोकने के लिए इन पर बड़ी जिम्मेदारी होगी। गोरखपुर में चर्चित दो लाख के इनामी अपराधी धर्मेंद्र सिंह के एनकाउंटर के बाद यह सुर्खियों में आए थे। हाल ही में सहजनवां फोरलेन पर व्यापारी नितिन अग्रवाल के मौत की गुत्थी भी इन्हीं के देखरेख में सुलझाई गई थी।
अमित पाठक करीब साढ़े तीन साल से एसएसपी एसटीएफ के पद पर तैनात रहे। गोरखपुर के रास्ते बिहार में तस्करी की जाने वाली शराब और उससे जुड़े अपराधियों के बारे में पूरी जानकारी रखने वाले अमित पाठक के सामने सबसे बड़ी चुनौती कानून व्यवस्था को बनाए रखने की होगी। बीते कुछ महीनों में व्यापारियों की हत्या, लूट, रंगदारी की घटनाओं में तेजी से इजाफा हुआ है। हालांकि तमाम बड़ी घटनाओं का पर्दाफाश भी हो गया लेकिन हाल ही में व्यापारी की हत्या में पकड़े गए आरोपी के घरवालों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा किया था। योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद से जिले के रहने वालों की अपेक्षाएं भी बढ़ी है जिसे पूरा करना नवागत एसएसपी के लिए चुनौती भरा होगा।