फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   आज मिलेगा युवाओं को रोजगार

आज मिलेगा युवाओं को रोजगार

Wed, 28 Jun 2017 08:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 28 Jun 2017 08:41 PM IST
विज्ञापन
आज मिलेगा युवाओं को रोजगार
रोजगार मेले के लिए रजिस्ट्रेशन कराने पहुंचे युवा। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के दीक्षा भवन में गुरुवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय को समर्पित अब तक के सबसे बड़े रोजगार मेले का शुभारंभ होगा। दो दिनों तक चलने वाले मेले के लिए करीब 16 हजार से अधिक बेरोजगारों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। दीक्षा भवन में इसके लिए 30 कमरे रिजर्व किए गए हैं। हर कमरे में 200 से अधिक युवाओं के बैठने की व्यवस्था होगी। भर्ती का शुभारंभ सुबह 10 बजे कमिश्नर अनिल कुमार करेंगे।
विज्ञापन


व्यावसायिक शिक्षा विभाग, कौशल विकास मिशन और रोजगार दफ्तर की ओर से आयोजित इस रोजगार मेले में 64 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। टेक्निकल और नॉन टेक्निकल वर्ग में कुल मिलाकर 11,466 रिक्तियों के लिए बेरोजगार भाग्य आजमाएंगे। इसके लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर लीं। जेडी आईटीआई और रोजगार दफ्तर के अधिकारियों ने भी दीक्षा भवन में तैयारियों का जायजा लिया। इससे पहले रजिस्ट्रेशन के आखिरी दिन भी दोनों केंद्रों पर बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। कक्षा आठ से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके अभ्यर्थी पंजीकरण करा रहे हैं। कंपनियां टेक्निकल स्किल हासिल करने वाले युवाओं को तरजीह दे रही हैं। करीब 11 हजार रिक्तियों में 60 फीसदी सीटें टेक्निकल योग्यता रखने वालों के लिए हैं, जबकि 40 फीसदी सीटें नॉन टेक्निकल स्किल वालों के लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed