{"_id":"595008824f1c1b00148b463a","slug":"111498417282-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूस्खलन से भैरहवा-काठमांडू मार्ग बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूस्खलन से भैरहवा-काठमांडू मार्ग बंद
Updated Mon, 26 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनौली(ब्यूरो)। नेपाल चितवन जिले के नारायणघाट और मुगलिंग के बीच सड़क पर दस किलो मीटर में भूस्खलन से पहाड़ों से टूट कर पत्थर गिरने से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। इससे नेपाल एवं भारत से काठमांडू जाने वाले यात्री नारायणधाट के पास फंस गए हैं। मौके पर पहुंची नेपाल पुलिस राहत कार्य में जुट गई है।
चितवन पुलिस कार्यालय के अनुसार, रविवार की सुबह भारी बारिश से भैरहवां से काठमांडू मार्ग के नारायणघाट और मुगलिंग के बीच चंदीभान और सामाना स्थान के पास करीब दस किमी सड़क पर पहाड़ों से टूट कर पत्थर आ गिरे हैं। इस दौरान पुलिस के दो सिपाहियों को मौत हो गई। कई मकान और वाहन इसकी चपेट में आ गए हैं। क्रेन लोडर लगा कर रास्ता खुलवाने का प्रयास किया जा रहा है। दोनों तरफ से वाहन के साथ लोग सुबह से रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे हैं। सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लगा हुआ है। देर शाम तक रास्ता खुलने की सूचना नहीं है। जाम ज्यादा न लगे, इसके लिए यात्रियों को अब पोखरा और हेंतोंडा के रास्ते आगे भेजा जा रहा है। शनिवार को हुए भूस्खलन में पुलिस के दो सिपाहियों को मौत हो गई।